सेब ऑर्डर करने पर मुफ्त मिला 45 हज़ार का iPhone SE, जानें पूरा मामला

भारत में iPhone SE की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है और इसका मिड और टॉप मॉडल क्रमश: 34,999 रुपये और 44,999 रुपये पर बेचा जाता है। 

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2021 16:38 IST
ख़ास बातें
  • लंदन के एक व्यक्ति को सेब मंगवाने पर मुफ्त मिला iPhone SE
  • भारत में 29,999 रुपये है आईफोन एसई की शुरुआती कीमत
  • Tesco नाम की कंपनी की Substitute नाम की स्कीम के तहत मिला है यह गिफ्ट
आपने अकसर सुना होगा की ऑनलाइन फ्रॉड या लापरवाही के चलते लोगों को स्मार्टफोन मंगवाने पर डिब्बे के अंदर ईट, साबुन या कुछ अलग सामान मिल जाता है, लेकिन आपको सुनकर हैरानी होगी कि एक व्यक्ति को ऑनलाइन ग्रॉसरी स्टोर से Apple (सेब) मंगवाने पर Apple का iPhone मिल गया। मामला लंदन का है, जहां एक 50 वर्षीय निक जेम्स Nick James ने ग्रॉसरी स्टोर से सेब ऑर्डर किए और उन्हें सेब के साथ मुफ्त iPhone SE दिया गया। निक ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की।

लंदन में रहने वाले 50 वर्षिय Nick James ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए ग्रॉसरी की खरीद पर Apple iPhone SE जीतने की जानकारी साझा की। अभी तक हम फोन के डब्बे के अंदर लोगों को पत्थर, ईट या साबुन मिलने की खबरें सुनते आए हैं और यहां लंदन के एक व्यक्ति ने सेब खरीदने पर iPhone जीत लिया। निक जेम्स को यह iPhone SE ग्रॉसरी स्टोर द्वारा चलाई जा रही ऑनलाइन रिवार्ड स्कीम के तहत मिला। निक ने यूके स्थित सुपर मार्केट चेन Tesco से Apple यानी सेब मंगाए थे, जिसके साथ ही उन्होंने स्कीम जीती और उन्हें iPhone SE मुफ्त मिला।
Advertisement
 

भारत में iPhone SE की कीमत 29,999 रुपये (Flipkart पर) से शुरू होती है और इसका मिड और टॉप मॉडल क्रमश: 34,999 रुपये और 44,999 रुपये पर बेचा जाता है। 

निक जेम्स ने अपने ट्वीट के जरिए Tesco की ओर से मिले इस बेहतरीन इनाम के लिए कंपनी को धन्यवाद भी किया। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते बुधवार को वह जब अपना ऑर्डर लेने गए, तो उन्हें Tesco ने सरप्राइज गिफ्ट दिया और इस गिफ्ट में उन्हें Apple iPhone SE मिला। उनका कहना है कि जब उन्हें फोन को देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सेब खरीदने पर महंगा iPhone मिलना निश्चित तौर पर खुशी की बात है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern processor
  • Slim, light, easy to use
  • Good daylight camera performance
  • Regular iOS updates likely for many years
  • Bad
  • Dated looks and small screen
  • Single rear camera
  • Average battery life
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone SE, Free iPhone SE
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  4. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  6. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  2. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  3. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  5. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  10. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.