• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अमेरिका में हवा में उड़ रहा था एक शख्स, लोगों ने वीडियो देख कहा 'ये तो Spider Man मूवी का विलन है'

अमेरिका में हवा में उड़ रहा था एक शख्स, लोगों ने वीडियो देख कहा 'ये तो Spider-Man मूवी का विलन है'

होवरबोर्ड में हवा में उड़ने वाले इस व्यक्ति को Inside Edition मैग्ज़ीन ने खोज लिया। इस व्यक्ति का नाम Hunter Kowald है, जिसने टाइम्स स्क्वायर में इस स्टंट को करने के लिए सभी संबंधित अथॉरिटी से अनुमति ली थी।

अमेरिका में हवा में उड़ रहा था एक शख्स, लोगों ने वीडियो देख कहा 'ये तो Spider-Man मूवी का विलन है'

2019 में, Franky Zapata ने फ्लाईबोर्ड पर इंग्लिश चैनल के ऊपर से उड़ान भरी थी

ख़ास बातें
  • अमेरिका के न्यू-यॉर्क में टाइम्स स्क्वायर में एक शख्स हवा में उड़ रहा था
  • लोगों ने ट्विटर पर याद किया Spider-Man मूवी के Green Goblin को
  • 2019 में, Franky Zapata ने इंग्लिश चैनल के ऊपर फ्लाईबोर्ड से भरी थी उड़ान
विज्ञापन
21 जून को अमेरिकी शहर न्यू यॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में सभी एक हवा में उड़ते हुए इंसान को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। यह इंसान होवरबोर्ड के जरिए उड़ रहा था। ऐसे होवरबोर्ड तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, खासकर युवा पीढ़ी के बीच। आपको फ्रेंकी ज़ापाटा (Franky Zapata) तो याद ही होंगे, जिन्होंने 2019 में फ्लाईबोर्ड पर इंग्लिश चैनल के ऊपर से उड़ान भरी थी? इस दौरान उनके होवरबोर्ड ने 177 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ी थी और उन्होंने 35 किलोमीटर की यात्रा सिर्फ 22 मिनट में तय की थी। हालांकि इस बार टाइम्स स्क्वायर पर सभी को हैरान करने वाला यह व्यक्ति कोई और था और उसका होवरबोर्ड भी काफी अलग था।

एक वीडियो में दिखाया गया है कि पूरे प्रोटेक्टिव गियर पहना यह आदमी ड्रोन जैसे दिखने वाले होवरबोर्ड के ऊपर खड़ा है और एक भीड़ भरी जगह में रोड के ऊपर होवर करते हुए निकलता है। वह इस होवरबोर्ड में स्थिरता के साथ शांत खड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो में इस बेहतरीन क्षण को कई लोग अपने फोन या कैमरा में रिकॉर्ड करते भी दिखाई दे रहे हैं। करें भी क्यों न, वर्तमान में भी ऐसा नज़ारा आम बात नहीं है। ट्विटर पर Rex Chapman (@RexChapman) नाम के एक यूज़र द्वारा शेयर किए गए इस 10 सेकंड के वीडियो को खबर लिखने तक 80 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका था। 
 

इस वीडियो के रिप्लाई में सैंकड़ों मज़ाकिया बाते भी देखने को मिली। कुछ ने इसे स्पाइडर मैन (Spider-Man) फिल्म के विलन ग्रीन गॉब्लिन (Green Goblin) बोला, तो कुछ ने इस स्टंट की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
 

2002 में रिलीज़ हुई Spider-Man मूवी में विलन के रूप में ग्रीन गॉब्लिन दिखाया गया था। वह भी अमेरिकी शरह में इसी तरह होवरबोर्ड में घूमता था। @blurayangel यूज़रनेम से एक व्यक्ति को इस वीडियो को देख कर ग्रीन गॉब्लिन की ही याद आई। उसने वीडियो को री-शेयर करते हुए कैप्शन में “Green Goblin???” लिखा।
 

एक अन्य यूज़र, @BlockbusterPlus ने 2002 की इस मूवी के एक सीन की तस्वीर ही शेयर कर दी, जिसमें ग्रीन गॉब्लिन को उड़ते देखा जा सकता है।

@Steven_C5 यूज़रनेम वाले एक व्यक्ति, ने मज़ाक करते हुए लोगों को चेतावनी दी। उनका इशारा ग्रीन गॉब्लिन की ओर था। उन्होंने कहा कि किसे पता है कि यह [भविष्य में] क्या रूप ले ले।
 

यूज़र @KraigWith_A_K ने मज़ाक को यह कहते हुए नई ऊंचाई दे दी कि यह तब तक मज़ाक है, जब तक यह आपके बेडरूम की खिड़की में दिखाई न दे जाए।
 

कुछ अन्य रिएक्शन...
 
 
 
 

होवरबोर्ड में हवा में उड़ने वाले इस व्यक्ति को Inside Edition मैग्ज़ीन ने खोज लिया। इस व्यक्ति का नाम Hunter Kowald है, जिसने टाइम्स स्क्वायर में इस स्टंट को करने के लिए सभी संबंधित अथॉरिटी से अनुमति ली थी। उनका कहना है कि उन्होंने इस कारनामे को सुरक्षा और सटीक तरह से अंजाम देने के लिए कई सालों तक महनत की है। उनका कहना है कि यह एकदम बारीकी से बनाया गया डिवाइस है , जिसमें कई सुरक्षात्मक हार्डवेयर जोड़े गए हैं। यहां तक कि उन्होंने इस डिवाइस में दो मोटर लगाई है, जिससे यदि एक मोटर फेल हो जाए, तो दूसरी की बदौलत वह सुरक्षित उतर सके।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »