महिंद्रा XUV300 इलेक्ट्रि‍क SUV ईवी की लॉन्‍च डेट आई सामने, जानें क्‍या कहा कंपनी ने

इसका मुकाबला Tata Nexon EV, MG ZS EV और Hyundai Kona EV जैसी गाड़ि‍यों से होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 फरवरी 2022 13:55 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने कहा है कि आने वाले दिनों में वह पूरी EV रणनीति को सामने रखेगी
  • कंपनी अपनी पुरानी पोजिशन हासिल करने का टार्गेट लेकर आगे बढ़ रही है
  • कंपनी ने कुछ साल पहले ऑटो एक्‍स्‍पो में e-KUV100 को शोकेस किया था

नई इलेक्ट्रिक व्‍हीकल लाइनअप के जरिए महिंद्रा अपनी पुरानी पोजिशन हासिल करने का टार्गेट लेकर आगे बढ़ रही है।

इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों के बढ़ते मार्केट के बीच तमाम कंपनियां इस सेगमेंट में अपने व्‍हीकल लॉन्‍च करने के लिए योजना बना रही हैं। महिंद्रा (Mahindra) ने ऐलान किया है कि वह 2023 की तीसरी या चौथी तिमाही में भारत में XUV300 SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी। कंपनी ने कहा है कि आने वाले दिनों में वह अपनी पूरी EV रणनीति को सामने रखेगी। महिंद्रा को हमेशा से भारतीय EV स्‍पेस में एडवांटेज मिला है, लेकिन प्रोडक्‍ट इनोवेशन में कमी और आक्रामकता नहीं दिखाने की वजह से दूसरे ब्रैंड्स सेगमेंट में हावी हो गए। इनमें टाटा मोटर्स (Tata Motors), ह्यूंदै (Hyundai) और एमजी मोटर्स (MG Motor) जैसी कंपनियां शामिल हैं। मारुति सुजुकी भी जल्द अपनी वैगनआर ईवी (WagonR EV) इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि नई इलेक्ट्रिक व्‍हीकल लाइनअप के जरिए महिंद्रा अपनी पुरानी पोजिशन हासिल करने का टार्गेट लेकर आगे बढ़ रही है। 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कंपनी ने कुछ साल पहले भी कारों के मेले ऑटो एक्‍स्‍पो में e-KUV100 को शोकेस किया था। हालांकि अबतक माइक्रो SUV का प्रोडक्‍शन शुरू नहीं हो सका है। जिस महिंद्रा XUV300 SUV इलेक्ट्रिक व्‍हीकल को साल 2023 में लॉन्‍च करने का ऐलान किया गया है, उसका मुकाबले कई अहम व्‍हीकल्‍स से होने वाला है। इनमें Tata Nexon EV, MG ZS EV और Hyundai Kona EV जैसे गाड़ि‍यां शामिल हैं। 
Advertisement

फ‍िलहाल महिंद्रा जिन इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स से मार्केट में दम दिखा रही है, उनमें ई-वेरिटो कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक सेडान शामिल है। यह इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सरकारी एजेंसियों और फ्लीट ऑपरेटरों के लिए उपलब्ध है।

महिंद्रा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्‍टर और CEO अनीश शाह ने कहा कि कंपनी अब थ्री और फोर-व्हीलर इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर फोकस करेगी। जल्‍द एक डिटेल EV प्रोडक्‍ट स्‍ट्रैटिजी का ऐलान किया जाएगा। यह इशारा देता है कि आने वाले वक्‍त में e-KUV100 को लॉन्‍च किया जा सकता है। 
Advertisement

उन्‍होंने कहा कि हमने इलेक्ट्रिक कारों के बारे में अपनी योजना की घोषणा कर दी थी। साल 2023 की तीसरी या चौथी तिमाही में हम पूरी तरह से इलेक्ट्रिक XUV300 लॉन्च करेंगे। भारत में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स को लेकर जल्‍द  पोर्टफोलियो योजना का ऐलान किया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि 2021 की तुलना में अब डिमांड में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि चिप संकट की वजह से कंपनी के प्रोडक्‍शन पर असर भी पड़ा है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.