Mahindra XUV300, Balero, XUV400 इलेक्ट्रिक कार पर Rs. 1.25 लाख तक का बंपर डिस्काउंट

अक्टूबर 2023 में महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार पर मैक्सिमम 1.25 लाख रुपये की कैश छूट मिल रही है। ESC वाले XUV400 वेरिएंट पर 50,000 रुपये की कैश छूट है।

Mahindra XUV300, Balero, XUV400 इलेक्ट्रिक कार पर Rs. 1.25 लाख तक का बंपर डिस्काउंट
ख़ास बातें
  • XUV300 के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 90,000 रुपये तक की छूट मिल रही है
  • अक्टूबर में XUV400 इलेक्ट्रिक कार पर मैक्सिमम 1.25 लाख रुपये की छूट
  • Mahindra Bolero, Bolero Neo और Marazzo भी लिस्ट में शामिल
विज्ञापन
फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और अब आने वाले कुछ महीनों तक आप वाहनों पर अच्छे डील्स मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। Mahindra भी अपनी कुछ कारों पर अच्छे डिस्काउंट की पेशकश कर रही है, जिनमें Mahindra XUV300, Balero, Balero Neo के साथ-साथ XUV400 इलेक्ट्रिक कार भी शामिल है। इन वाहनों पर कथित तौर पर 1.25 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। कैश डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज बोनस और एक्सेसरीज के रूप में डिस्काउंट मिल रहा है। ये सभी ऑफर्स फिलहाल अक्टूबर के अंत तक उपलब्ध हैं।

TOI के अनुसार, Mahindra XUV300 के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 90,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। खरीदार वेरिएंट के आधार पर इन डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। कैश डिस्काउंट के साथ मुफ्त एक्सेसरीज जैसे बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं। खासियतों की बात करें, तो Mahindra XUV300 में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जिन्हें छह-स्पीड मैनुअल या छह-स्पीड एएमटी के साथ जोड़ा गया है।

अक्टूबर 2023 में महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार पर मैक्सिमम 1.25 लाख रुपये की कैश छूट मिल रही है। ESC वाले XUV400 वेरिएंट पर 50,000 रुपये की कैश छूट है। बता दें कि Mahindra XUV400 EV की मैक्सिमम रेंज 456 किलोमीटर बताई जाती है।

इसके अलावा, महिंद्रा Bolero और Bolero Neo पर भी वेरिएंट के अनुसार डिस्काउंट दिया जा रहा है। जहां एक ओर Bolero पर 70,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं, Bolero Neo पर 50,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार, Mahindra Marazzo पर भी 73,300 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mahindra XUV300 Offer, Mahindra XUV400 EV Offer
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  2. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  3. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  5. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  6. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  8. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  9. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  10. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »