Mahindra Thar LX डीजल वेरिएंट हुआ इतने हजार रुपये महंगा! जानें नई कीमत

इंजन और पावर की बात की जाए तो महिंद्रा ने इस बार एक नया इंजन पेश किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मार्च 2023 18:09 IST
ख़ास बातें
  • डीजल वेरिएंट में RWD रेंज के साथ नया D117 CRDe इंजन दिया गया है।
  • यह सिर्फ 6 स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट में आता है।
  • Mahindra ने इसके Thar LX डीजल वेरिएंट की कीमत बढ़ा दी है।

Mahindra Thar का RWD मॉडल जनवरी 2023 में लॉन्च किया गया था।

Mahindra Thar का RWD मॉडल जनवरी 2023 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसे 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। मॉडल में यह तीन वेरिएंट पेश करती है जिसमें AX डीजल, LX डीजल और LX पेट्रोल शामिल है। अब कंपनी ने इसके LX डीजल वेरिएंट की कीमत बढ़ा दी है। AX RWD वेरिएंट 9.99 लाख रुपये में आता है। इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, इसका LX पेट्रोल मॉडल 13.49 लाख रुपये में आता है। इसकी कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया है। LX डीजल की कीमत में कंपनी ने 50 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की है। 
 

Mahindra Thar LX डीजल वेरिएंट की नई कीमत

Mahindra ने इसके Thar LX डीजल वेरिएंट की कीमत बढ़ा दी है। यह वेरिएंट अब 50 हजार रुपये से महंगा हो गया है। यानि अगर आप महिंद्रा का यह मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इसकी नई कीमत जान लेनी चाहिए। लॉन्च के समय कंपनी ने इस मॉडल को 10.99 लाख रुपये में पेश किया था। अब इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको 11.49 लाख रुपये खर्च करने होंगे। 
 

Mahindra Thar 2WD का डिजाइन

डिजाइन और लुक की बात करें Mahindra Thar 2WD में ब्लैजिंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट जैसे दो कलर मिलते हैं। ये कलर पहले उपलब्ध ऑप्शन के अलावा हैं जिनमें रेड रेज, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और एक्वा मरीन शामिल हैं। 4x4 बैजिंग के अलावा बाकी लुक पहले जैसा ही लगता है।
 

Mahindra Thar 2WD का इंजन, पावर

इंजन और पावर की बात की जाए तो महिंद्रा ने इस बार एक नया इंजन पेश किया है। Mahindra Thar के डीजल वेरिएंट में RWD रेंज के साथ नया D117 CRDe इंजन दिया गया है जो कि 117 BHP की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनेरट करता है। हालांकि पेट्रोल वेरिएंट में पहले जैसा 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 150bhp और 320Nm का टार्क पैदा करता है। यह सिर्फ 6 स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट में आता है। वेरिएंट में अब एक एडवांस इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल मिलता है। यह ऑफ-रोडिंग लर्वस के लिए बेस्ट है, जिनसे उन्हें नया अनुभव मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  3. एक क्लिक और बैंक अकाउंट खाली! जानें क्या है सिम-स्वैप और फिशिंग स्कैम, कैसे करें बचाव
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS Plus May धमाका! Red Dead Redemption 2 समेत फ्री मिलेंगे ये 7 बड़े गेम्स
  2. Microsoft Windows 11 की स्पीड बढ़ाने के लिए लाएगी macOS वाला तरीका, तेजी से खुलेंगे ऐप्स!
  3. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
  4. iQOO Z11 भारत में लॉन्च के लिए तैयार! 165Hz डिस्प्ले, दमदार Snapdragon प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  5. Google Pay में UPI पिन भूल गए हैं तो बिना डेबिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे रीसेट, जानें प्रक्रिया
  6. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  7. Vivo, Realme के सस्ते स्मार्टफोन भारत में होंगे लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh तक बैटरी!
  8. MakeMyTrip लाई AI ट्रैवल असिस्टेंट Myra 2.0, अब एक वॉयस कमांड में बुकिंग का सारा झंझट खत्म!
  9. एक क्लिक और बैंक अकाउंट खाली! जानें क्या है सिम-स्वैप और फिशिंग स्कैम, कैसे करें बचाव
  10. Vivo X300 Ultra, X300 FE की सेल हुई शुरू, 10% सस्ते खरीदने का मौका, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.