Mahindra की XUV 3XO की तीन दिनों में 2,500 से ज्यादा यूनिट्स की डिलीवरी

XUV 3XO के लिए 15 मई से बुकिंग शुरू हुई थी। महिंद्रा ने बताया था कि इसके लिए एक घंटे के अंदर 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 मई 2024 19:25 IST
ख़ास बातें
  • XUV 3XO के लिए 15 मई से बुकिंग शुरू हुई थी
  • इसका शुरुआती प्राइस 7.49 लाख रुपये का है
  • कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है

इसमें फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हैं

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Mahindra ने हाल ही में सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO को लॉन्च किया था। कंपनी ने 26 मई से इसकी डिलीवरी शुरू की थी। XUV 3XO की 2,500 से ज्यादा यूनिट्स को तीन दिन में कस्टमर्स को डिलीवर किया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 7.49 लाख रुपये का है। 

XUV 3XO के लिए 15 मई से बुकिंग शुरू हुई थी। महिंद्रा ने बताया था कि इसके लिए एक घंटे के अंदर 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं। XUV 3XO को नौ वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, इसके एंट्री लेवल और टॉप-एंड वेरिएंट्स की डिलीवरी शुरू नहीं हुई है। इन वेरिएंट्स को खरीदने वाले कस्टमर्स को अगले महीने तक डिलीवरी के लिए इंतजार करना होगा। हाल ही में महिंद्रा ने बताया था कि इसके पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए अधिक बुकिंग मिली हैं। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा। 
Advertisement

कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है। इसमें फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हैं। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 109 bhp की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 1.2 लीटर GDi पेट्रोल इंजन 129 bhp की पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके 1.5 लीटर डीजल इंजन की अधिकतम पावर 115 bhp और पीक टॉर्क 300 Nm है। XUV 3XO में सात स्पीकर वाला सराउंड सिस्टम नौ बैंड इक्वालाइजर के साथ है। इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स और ADAS लेवल 2 दिए गए हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। 
 
SUV सेगमेंट में महिंद्रा Scorpio-N और Scorpio Classic के अलावा XUV700, XUV300, Thar, Bolero, Bolero Neo और XUV400 EV की पेशकश करती है। कंपनी की Scorpio-N और Scorpio Classic की एक लाख से अधिक बुकिंग लंबित हैं। इन दोनों SUV के लिए प्रत्येक महीने लगभग 16,000 यूनिट्स की बुकिंग मिलती हैं। महिंद्रा ने Scorpio-N और Scorpio Classic की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है जिससे इनका वेटिंग पीरियड कम हुआ है। Scorpio N के प्राइसेज 13.26 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये के बीच हैं। यह पांच वेरिएंट्स -  Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में उपलब्ध है। यह SUV 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प में है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  2. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  3. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  7. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  8. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  9. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  10. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.