Made by Google 2024 इवेंट होगा कल आयोजित, ये डिवाइस होंगे लॉन्च

Google इस हफ्ते Made by Google 2024 इवेंट आयोजित करने वाला है। यूजर्स को इस इवेंट से काफी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अगस्त 2024 19:06 IST
ख़ास बातें
  • Google इस हफ्ते Made by Google 2024 इवेंट आयोजित करने वाला है।
  • इस इवेंट के दौरान Google नई Google Pixel 9 सीरीज की घोषणा करेगा।
  • Google Pixel स्मार्टफोन के साथ एक नई Google Pixel Watch 3 भी आ रही है।

Google Pixel 9 Pro में 6.3 इंच की डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: Google

Google इस हफ्ते Made by Google 2024 इवेंट आयोजित करने वाला है। यूजर्स को इस इवेंट से काफी उम्मीदें हैं, जिसमें काफी कुछ हार्डवेयर डिवाइस आने की संभावना है, जिसमें Pixel 9 सीरीज शामिल होगी। Google ने सुझाव दिया है कि इसमें AI पर काफी जोर रहेगा। 13 अगस्त को इवेंट होने से पहले यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस इवेंट क्या कुछ आने की उम्मीद है।

Google Pixel 9 Series
इस इवेंट के दौरान Google नई Pixel 9 सीरीज की घोषणा करेगा। इस सीरीज में 4 स्मार्टफोन Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold मिलने की उम्मीद है। सभी 4 आगामी पिक्सल स्मार्टफोन Google के Tensor G4 चिपसेट पर चलने की उम्मीद है। इन डिवाइसेज पर नए AI फीचर भी मिल सकते हैं।

Google Pixel Watch 3
Pixel स्मार्टफोन के साथ एक नई Google Pixel Watch 3 भी आ रही है। अगर अफवाहों पर यकीन किया जाए तो इसमें एक बड़ा XL मॉडल होगा, जिसमें 41 मिमी और 45 मिमी साइज के बीच ऑप्शन मिलेगा। वॉच में एक नया डिजाइन मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

Google Pixel Buds Pro 2
इस इवेंट के दौरान Google अपने Pixel Buds Pro के अपग्रेड Pixel Buds Pro 2 को भी पेश कर सकता है। इसमें ज्यादा सेफ फिट के लिए एक नया डिजाइन, बड़ा स्पीकर ग्रिल और विंग टिप्स मिल सकते हैं। इसमें एक्टिव नॉयज कैंसलेशन और स्पेटियल ऑडियो प्लेबैक भी मिल सकता है। यह ऐग शेप साइज में आ सकता है और इसमें पेयरिंग और बैटरी स्टेटस के लिए यूएसबी-सी पोर्ट और एलईडी इंडीकेटर है।
Advertisement

सभी हार्डवेयर लॉन्च के साथ Google एंड्रॉइड 15 को भी पेश कर सकता है। हालांकि, पिछली रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह इवेंट के कुछ हफ्ते बाद पेश हो सकता है। इसके लिए बस कुछ दिनों तक इंतजार करना होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.