इलेक्ट्रिक स्कूटर और परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल के साथ मार्केट में वापसी करेगी LML

LML Electric इस महीने के अंत में एक हाइपरबाइक लॉन्च करेगी। इसके बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल लॉन्च करने की योजना है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 सितंबर 2022 11:56 IST
ख़ास बातें
  • LML Electric इस महीने के अंत में एक हाइपरबाइक लॉन्च करेगी
  • कंपनी ने नए प्रोडक्ट्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है
  • LML की बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल होने की योजना है

कंपनी के प्रोडक्ट्स का मुकाबला हीरो इलेक्ट्रिक, Ola और Ather जैसी कंपनियों के टू-व्हीलर्स से होगा

देश के टू-व्हीलर मार्केट में कुछ वर्षों पहले तक बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली LML ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी के तौर पर वापसी करने की तैयारी की है। LML Electric इस महीने के अंत में एक हाइपरबाइक लॉन्च करेगी। इसके बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल लॉन्च करने की योजना है। हालांकि, कंपनी ने इन नए प्रोडक्ट्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है।

LML Electric की अगले तीन वर्षों में बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल होने की योजना है। कंपनी के प्रोडक्ट्स का मुकाबला हीरो इलेक्ट्रिक, Ola, TVS और Ather जैसी कंपनियों के टू-व्हीलर्स से होगा। टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट्स के लिए LML Electric ने जर्मनी की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी eROCKIT के साथ एग्रीमेंट किया है। हालांकि, LML Electric का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स में भारतीय स्थितियों के अनुसार बदलाव किया जाएगा। कंपनी पहले ई-हाइपरबाइक लॉन्च करेगी, जो पेडल असिस्ट टेक्नोलॉजी से चलेगी। इसकी सिंगल चार्ज में 120 किलोमीटर की रेंज हो सकती है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। ई-हाइपरबाइक की डिलीवरी अगले वर्ष से शुरू होगी। कंपनी के ई-स्कूटर की टक्कर Ather 450X, Ola S1 Pro और Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगी। कंपनी के तीनों प्रोडक्ट्स में बैटरी को बदलने की टेक्नोलॉजी होगी।  

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल Ola Electric इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की योजना बना रही है। कंपनी ने बताया कि उसके S1 और S1 Pro स्कूटर्स की जल्द नेपाल में बिक्री शुरू की जाएगी। इसके लिए नेपाल में CG Motors के साथ एग्रीमेंट किया गया है।

Ola Electric ने कहा कि नेपाल में ये स्कूटर्स अगली तिमाही से उपलब्ध होंगे। इसके बाद कंपनी लैटिन अमेरिका, आसियान और यूरोप में एक्सपैंशन कर सकती है। Ola के फाउंडर और CEO, Bhavish Aggarwal ने कहा,  "विदेश में हमारे एक्सपैंशन का मतलब कंपनी की ग्रोथ के साथ ही दुनिया में EV सेगमेंट को आगे बढ़ाने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका होने का संकेत है।"  उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेगमेंट को अगले लेवल पर ले जाने के लिए भारत को बड़ा योगदान देना होगा। कंपनी ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप के इनवेस्टमेंट वाली Ola का कहना है कि वह एक इंटीग्रेटेड मोबिलिटी कंपनी बनने पर फोकस कर रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Segment, Electric vehicles, LML, Market, Germany, Design, EV, products, Battery

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.