• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • LinkedIn के खिलाफ चल रहा केस हुआ रद्द, जानें क्या आरोप था इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर

LinkedIn के खिलाफ चल रहा केस हुआ रद्द, जानें क्या आरोप था इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर

सैन होज़े, कैलिफोर्निया स्थित जज ने यह भी कहा कि लिंक्डइन का "सटीक विज्ञापन मेट्रिक्स" देने का कोई कर्तव्य नहीं था।

LinkedIn के खिलाफ चल रहा केस हुआ रद्द, जानें क्या आरोप था इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर

LinkedIn के खिलाफ यह मुकदमा नवंबर 2020 में शुरू हुआ था

ख़ास बातें
  • LinkedIn के ऊपर यह मुकदमा नवंबर 2020 को दायर किया गया था
  • जज ने अगस्त में विज्ञापनदाताओं के कुछ दावों को खारिज कर दिया था
  • अन्य सभी दावों के साथ मुकदमे को अब पूरी तरह खारिज कर दिया गया है
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के स्वामित्व वाला ऑनलाइन प्लेटफॉर्म LinkedIn के खिलाफ न्यालय में एक केस चल रहा था, जो सोमवार को खारिज कर दिया गया। दरअसल, विज्ञापनदाताओं का आरोप है कि लिंक्डइन अपने प्लेटफॉर्म पर वीडियो ऐड देखने वाले लोगों की संख्या को बढ़ाता है, ताकि नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म विज्ञापनदाताओं से अधिक शुल्क वसूल सके।

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को एक फैसले में, अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज सुसन वैन यूलेन (Susan van Keulen) ने कहा कि हालांकि लिंक्डइन के कुछ बयान मिसलीडिंग हो सकते हैं, लेकिन शिकायतकर्ता भी अपने पर्याप्त कानूनी उपायों को पेश करने से चूकें हैं। बता दें शिकायतकर्ताओं ने कैलिफोर्निया के दो कानूनों के तहत इस मुकदमे को शुरू किया था।

सैन होज़े, कैलिफोर्निया स्थित जज ने यह भी कहा कि लिंक्डइन का "सटीक विज्ञापन मेट्रिक्स" देने का कोई कर्तव्य नहीं था। उन्होंने कंपनी के डिस्क्लेमर का हावाला देते हुए बताया कि कंपनी किसी क्लिक फ्रॉड या अवैध थर्ड-पार्टी एक्टिविटी के लिए जिम्मेदार नहीं है।

शिकायतकर्ताओं ने लिंक्डइन पर यूज़र्स के LinkedIn ऐप से वीडियो ऐड "व्यूज़" की गणना करके अपने मेट्रिक्स को बढ़ाने का आरोप लगाया और बताया कि ऐसा तब भी होता था जब यूज़र्स उन वीडियो को स्क्रॉल कर देते थे, जिसके बाद वो केवल ऑफ-स्क्रीन पर चलाते थे।

मुकदमा तब शुरू हुआ जब LinkedIn ने नवंबर 2020 में कहा था कि उसके डेवलपर्स ने सॉफ्टवेयर बग्स को ठीक कर दिया है, जिसके कारण 418,000 से अधिक ओवरचार्ज हो सकते हैं, जो कि $25 (लगभग 1,870 रुपये) से कम है। लिंक्डइन ने कहा था कि कंपनी लगभग सभी प्रभावित विज्ञापनदाताओं को क्रेडिट देगी।

जज वैन केयूलेन ने अगस्त में विज्ञापनदाताओं के कुछ दावों को खारिज कर दिया था जबकि अन्य को आगे बढ़ने दिया था। अब, आखिर में इस पूरे मुकदमे को खारिज कर दिया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LinkedIn, LinkedIn case
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  2. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  4. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  7. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  8. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  9. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »