LinkedIn के यूजर्स की संख्या भारत में 10 करोड़ के पार! अमेरिका के बाद प्लेटफॉर्म का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट

प्रफेशनल नेटवर्किंग साइट LinkedIn ने हाल ही में अपनी वर्कप्लेस लर्निंग रिपोर्ट पेश की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 फरवरी 2023 08:12 IST
ख़ास बातें
  • LinkedIn पर भारत में प्रफेशनल्स अमेरिका से भी ज्यादा टाइम बिता रहे हैं।
  • भारत में IT प्रफेशनल्स भारत में सबसे ज्यादा जो लिंक्डिन पर हैं रजिस्टर्ड
  • LinkedIn ने हाल ही में अपनी वर्कप्लेस लर्निंग रिपोर्ट पेश की है।

रिपोर्ट के मुताबिक LinkedIn पर भारत में प्रफेशनल्स अमेरिका से भी ज्यादा टाइम बिता रहे हैं।

Microsoft के प्रफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डिन (LinkedIn) के यूजर्स की संख्या भारत में 100 मिलियन (10 करोड़) को पार कर गई है। प्लेटफॉर्म ने अपनी रिपोर्ट में ये बात कही है। इस संख्या को पार करने के बाद अब भारत लिंक्डिन के यूजर्स का अमेरिका के बाद सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। यानि कि अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा देश है जहां लिंक्डिन के सबसे ज्यादा यूजर्स हैं। 

प्रफेशनल नेटवर्किंग साइट LinkedIn ने हाल ही में अपनी वर्कप्लेस लर्निंग रिपोर्ट पेश की है। 2023 के लिए पेश की गई इस रिपोर्ट में कंपनी ने बताया है कि भारत में इसके यूजर्स 10 करोड़ को पार कर गए हैं और अब भारत इस प्लेटफॉर्म के लिए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। लिंक्डिन के सबसे ज्यादा यूजर्स अमेरिका में हैं और वह पहले स्थान पर आता है। पिछले तीन सालों में भारत में कंपनी की मेंबरशिप में 56% का उछाल आया है। आप जानना चाह रहे होंगे कि भारत में कौन से सेक्टर के मेंबर लिंक्डिन पर सबसे ज्यादा हैं। 

कंपनी ने कहा है कि भारत में IT प्रफेशनल्स भारत में सबसे ज्यादा हैं जो लिंक्डिन पर रजिस्टर्ड हैं। यानि कि सॉफ्टवेयर और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का नेटवर्क इस प्लेटफॉर्म पर भारत में सबसे बड़ा है। उसके बाद मेन्युफैक्चरिंग, कॉर्पोरेट सर्विसेज, जिनमें कंसल्टिंग, अकाउंटिंग और ह्यूमन रिसोर्स शामिल हैं, आते हैं। कॉर्पोरेट के बाद फाइनेंशिअल सर्विसेज और एकेडमिक सर्विसेज जैसे सेक्टरों का नम्बर आता है। कंपनी ने कहा है प्लेटफॉर्म पर भारत में रिक्रूटर लिंक्डिन के स्किल डेटा को इस्तेमाल करते हैं जो कि 45% की इसकी विश्व औसत से भी ज्यादा है। 

LinkedIn पर भारत में प्रफेशनल्स अमेरिका से भी ज्यादा टाइम बिता रहे हैं। IANS की रिपोर्ट मुताबिक के मुताबिक भारत में प्रफेशनल्स ने लिंक्डिन पर स्किल सीखने के लिए 2022 में 46 लाख घंटे बिताए। यह समय अमेरिका में पेशेवरों द्वारा प्लेटफॉर्म पर बिताए गए टाइम का दोगुना है। प्लेटफॉर्म के मुताबिक वर्तमान में जो मंदी की स्थिति बनी हुई है, ऐसे समय में भी रोजगार के लिए खुद को और ज्यादा योग्य बनाने के लिए करियर की मांग के अनुरूप नए स्किल सीखना और ज्यादा फायदेमंद होगा। विश्वभर में जहां टेक कंपनियां छंटनी की घोषणा कर रही हैं, ऐसे में लोग नौकरी की मांग के अनुरूप नए स्किल्स सीखकर अपने लिए एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.