Lenovo ने पेश की इलेक्ट्रिक लिफ्ट टेबल, अपने आप उठेगा सारा सामान

Lenovo Legion Electric Lift Table T7 एकरेक्टेंगुलर टॉप वाला टेबल है। इस टेबल का टॉप मैट फिनिश के साथ आता है और इसमें गोल कॉर्नर दिए गए हैं। इस टैबल के पैरों का स्ट्रक्चर ट्रायंगुलर है।

Lenovo ने पेश की इलेक्ट्रिक लिफ्ट टेबल, अपने आप उठेगा सारा सामान

Photo Credit: Lenovo

Lenovo Legion Electric Lift Table T7 एकरेक्टेंगुलर टॉप वाला टेबल है।

ख़ास बातें
  • Lenovo Legion ने चीन में नया इलेक्ट्रिक लिफ्ट टेबल T7 लॉन्च कर दिया है।
  • Lenovo Legion Electric Lift Table T7 एक रेक्टेंगुलर टॉप वाला टेबल है।
  • Lenovo Legion Electric Lift Table T7 की कीमत 31,019 रुपये है।
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी कंपनी Lenovo Legion ने चीन में नया इलेक्ट्रिक लिफ्ट टेबल T7 लॉन्च कर दिया है। इस लिफ्ट टेबल में 1600N (न्यूटन) मोटर्स दी गई है और 55mm/s तक की लिफ्ट स्पीड प्रदान करता है। आइए इस इलेक्ट्रिक टेबल के बारे में जानते हैं कि यह कैसे काम करते है और कैसे टेक्नोलॉजी की बदौलत लोगों के जीवन को आसान बना सकता है।।

Lenovo Legion Electric Lift Table T7 एकरेक्टेंगुलर टॉप वाला टेबल है। इस टेबल का टॉप मैट फिनिश के साथ आता है और इसमें गोल कॉर्नर दिए गए हैं। इस टैबल के पैरों का स्ट्रक्चर ट्रायंगुलर है। इन्हें कोल्ड-वेल्डिंग प्रोसेस से तैयार किया गया है जो उन्हें नॉर्मल टी-साइज के पैरों के मुकाबले ज्यादा मजबूत बनाते हैं।

कंपनी के अनुसार, टेबल की लिफ्ट में जिकैंग की दो 1600N मोटर लगाई गई हैं। इसकी लिफ्ट की स्पीड 55mm/s तक जा सकती है। वहीं 48db (डेसीबल) जितना कम शोर प्रदान करता है। लिफ्ट के दौरान रेटेड लोड 125 किलोग्राम तक है। फीचर्स की बात की जाए तो इलेक्ट्रिक लिफ्ट टेबल T7 काफी तेज काम करने वाली, शांत काम करने वाली और मजबूत दिखती है। टेबल की उठाने की क्षमता 68 से 128 सेमी के बीच है, जिसकी बदौलत यह 130 से 190 सेमी की ऊंचाई वाले यूजर्स के लिए फिट बनाती है।

टेबल के लिफ्टिंग फंक्शन के अलावा बात करें तो T7 लिफ्ट टेबल में मैग्नेटिक केबल ऑर्गेनाइजर, स्टोरेज कंपार्टमेंट, हार्नेस और अन्य स्टोरेज फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसे प्रीफोर्टेड बोर्ड जैसी एक्सेसरीज के साथ लैस किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक लिफ्ट टेबल T7 को कंप्यूटर डेस्क के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका मैग्नेटिक ब्लॉक केबल मैनजमेंट सिस्टम की बदौलत केबल्स को मैनेज करना आसान होता है और परेशानी मुक्त होता है। T7 टेबल एक इंटीग्रेटेड टेबल फ्रेम सिस्टम पर काम करता है जो कि नॉन लिफ्टेड स्टेट में 250 किग्रा तक वजन रख सकता है।
 

Lenovo Legion Electric Lift Table T7 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Lenovo Legion Electric Lift Table T7 की कीमत 2699 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 31,019 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो लेनोवो लीजन इलेक्ट्रिक लिफ्ट टेबल T7 बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »