• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई लिखाई में आ सकती है दिक्कत स्टडी

बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी

सिंगापुर के शोधकर्ताओं ने नई स्टडी की है जो बचपन में अधिक स्क्रीन टाइम के दुष्प्रभावों के बारे में बात करती है। Inserm और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के रिसर्चर्स की इस स्टडी से बचपन में स्क्रीन टाइम और बाद के सालों में कॉग्निटिव परफॉर्मेंस के बीच चिंताजनक संबंध सामने आए हैं।

बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी

Photo Credit: PsychCentral

स्मार्टफोन के अधिक संपर्क में आने से बच्चों की याददाश्त और पढ़ाई-लिखाई में उनके प्रदर्शन पर बुरा असर पड़ सकता है- स्टडी

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन के अधिक संपर्क में आने से प्रदर्शन पर बुरा असर
  • स्क्रीन टाइम और बाद के सालों में कॉग्निटिव परफॉर्मेंस के बीच मिला संबंध
  • स्टडी में अलग-अलग उम्र में हर बच्चे के स्क्रीन टाइम की मात्रा को देखा गया
विज्ञापन

अगर आप भी अपने छोटे बच्चों को तुरंत स्मार्टफोन हाथ में थमा देते हैं तो आप उन्हें दिमागी कमजोरी की तरफ धकेल रहे हैं। छोटे बच्चों को अधिक समय तक स्मार्टफोन दिखाना भविष्य में उनकी खराब दिमागी स्थिति के लिए जिम्मेदार हो सकता है। हाल ही में हुए एक नए शोध से बच्चों पर कम उम्र में स्मार्टफोन के अधिक इस्तेमाल का असर पता चला है। स्मार्टफोन के अधिक संपर्क में आने से उनकी याददाश्त और पढ़ाई-लिखाई में उनके प्रदर्शन पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं नई रिसर्च कौन से खतरे की ओर इशारा करती है। 

सिंगापुर के शोधकर्ताओं ने नई स्टडी की है जो बचपन में अधिक स्क्रीन टाइम के दुष्प्रभावों के बारे में बात करती है। Science Daily के अनुसार, Inserm और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के रिसर्चर्स की इस स्टडी से बचपन में स्क्रीन टाइम और बाद के सालों में कॉग्निटिव परफार्मेंस के बीच चिंताजनक संबंध सामने आए हैं। स्टडी में 502 बच्चों को शामिल किया गया और निगरानी में रखा गया। स्टडी में अलग-अलग उम्र में हर बच्चे के स्क्रीन टाइम की मात्रा पर नज़र रखी गई।

नतीजों से पता चला कि बच्चे की ग्रोथ के अहम सालों में अधिक स्क्रीन टाइम का व्यापक प्रभाव पाया गया। पाया गया कि स्क्रीन टाइम का 9 साल की उम्र तक पढ़ाई-लिखाई में कमजोर प्रदर्शन व 10.5 साल की उम्र के आसपास याद्दाश्त कमजोर होने के बीच एक अहम संबंध है। 'वर्ल्ड जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक्स' (World Journal of Pediatrics) में प्रकाशित एक रिसर्च से पता चलता है कि स्क्रीन के संपर्क में आने का समय बहुत मायने रखता है।

स्टडी में अलग-अलग उम्र में स्क्रीन के इस्तेमाल का विश्लेषण किया गया। इससे दिमागी विकास पर स्क्रीन टाइम के लंबे समय के असर को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश की गई। यह खास तौर पर छह अलग-अलग उम्र में स्क्रीन के इस्तेमाल का विश्लेषण करती है, ताकि दिमागी विकास पर पड़ने वाले लंबे समय के असर को बेहतर ढंग से समझा जा सके। न कि सिर्फ स्क्रीन के सामने बिताए गए कुल घंटों पर ध्यान देती है।

स्टडी में पाया गया कि जिन बच्चों ने 1 साल की उम्र में ज्यादा समय स्क्रीन के सामने बिताया, उन्हें बाद में पढ़ाई-लिखाई में कमज़ोर नतीजों और कमज़ोर वर्किंग मैमोरी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, लगभग 6 साल की उम्र के बच्चों में भी स्क्रीन के इस्तेमाल से ऐसे ही बुरे असर देखे गए। इससे पता चलता है कि बचपन और स्कूल के शुरुआती साल स्क्रीन के संपर्क में आने के लिहाज से बहुत संवेदनशील समय होता है। ऐसे समय में बच्चों को अधिक स्क्रीन टाइम एक्सपोजर देना उनके दिमागी विकास में बाधा पैदा कर सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »