Kia की Seltos, Carens और Sonet अगले महीने से हो जाएंगी महंगी

Kia ने बताया कि इसके पीछे कमोडिटी की बढ़ती कॉस्ट का प्रमुख कारण है। हालांकि, यह नहीं पता चला है कि किस मॉडल के प्राइस में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 मार्च 2024 22:36 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की Sonet का प्राइस 7.99 लाख रुपये से 14.69 लाख रुपये के बीच है
  • इसे Seltos SUV के लिए जोरदार डिमांड मिल रही है
  • यह नहीं पता चला है कि किस मॉडल के प्राइस में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी

पिछले वर्ष के अंत में कंपनी ने अपडेटेड Sonet को पेश किया था

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Kia के मॉडल्स अगले महीने से महंगे हो जाएंगे। कंपनी की Sonet, Carens और Seltos के प्राइसेज में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी। Kia ने बताया कि इसके पीछे कमोडिटी की बढ़ती कॉस्ट का प्रमुख कारण है। हालांकि, यह नहीं पता चला है कि किस मॉडल के प्राइस में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। 

कंपनी की Sonet का प्राइस 7.99 लाख रुपये से 14.69 लाख रुपये के बीच है। Kia की Carens MPV का प्राइस 10.45 लाख रुपये से 18.95 लाख रुपये तक है। इसकी सबसे अधिक बिकने वाली Seltos का प्राइस लगभग 10.90 लाख रुपये से 20.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। Kia के सेल्स एंड मार्केटिंग हेड, Hardeep Singh Brar ने बताया, "कंपनी अपने कस्टमर्स को बेहतर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाले प्रोडक्ट्स देने की निरंतर कोशिश करती है। कमोडिटी के प्राइसेज बढ़ने और एक्सचेंज रेट के असर के कारण हमें प्राइस में कुछ बढ़ोतरी करनी पड़ी है।" 

पिछले वर्ष के अंत में Kia ने अपडेटेड Sonet को पेश किया था। इसके बाहरी डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) को जोड़ा गया है। कंपनी के लिए Sonet एक महत्वपूर्ण मॉडल है। इसकी देश में बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी किया जाता है। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza और Hyundai की Venue से होता है। यह चार मीटर से कम की SUV है। हालांकि, Kia के लिए देश में सबसे अधिक बिक्री वाला मॉडल Seltos है। अपडेटेड Sonet में DRL के डिजाइन को कुछ बदला गया है। इसकी हेडलाइट्स और फ्रंट बंपर में भी बदलाव हुआ है। 

यह आठ सिंगल और दो डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध होगी। इसके मोनोटोन कलर्स में Olive, White, Silver, Grey, Red, Blue, Clear White और Black हैं। डुअल-टोन कलर्स में रेड के साथ ब्लैक रूफ और व्हाइट के साथ ब्लैक रूफ हैं। इसमें 10.25 इंच का मेन टचस्क्रीन डिस्प्ले और 10.25 इंच का LCD ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही 360 डिग्री कैमरा, स्मार्ट एयर प्योरिफिकेशन सिस्टम, सात स्पीकर वाला Bose साउंड सिस्टम दिया गया है। Kia की देश में बिक्री बढ़ रही है। कंपनी को Seltos SUV के लिए जोरदार डिमांड मिल रही है। इस वजह से इसने अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाने और एक्सपोर्ट में कटौती करने का फैसला किया है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.