Kia ने भारत में रिकॉल की 30,000 से ज्यादा Carens, जानें कारण

Kia ने पिछले वर्ष Carens MPV को लॉन्च किया था। यह दूसरी बार है कि जब कंपनी ने इसे रिकॉल किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जून 2023 19:45 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने बताया कि इसका कारण सॉफ्टवेयर को अपडेट करने की जरूरत है
  • इसकी 30,297 यूनिट्स को रिकॉल किया गया है
  • इनकी मैन्युफैक्चरिंग पिछले वर्ष सितंबर से इस वर्ष फरवरी के बीच हुई थी

कंपनी ने पिछले वर्ष Carens MPV को लॉन्च किया था

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Kia ने अपने यूटिलिटी व्हीकल Carens की 30,000 से ज्यादा यूनिट्स को रिकॉल किया है। कंपनी ने बताया कि इसका कारण सॉफ्टवेयर को अपडेट करने की जरूरत है। Kia ने पिछले वर्ष Carens MPV को लॉन्च किया था। यह दूसरी बार है कि जब कंपनी ने इसे रिकॉल किया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  Carens की 30,297 यूनिट्स को रिकॉल किया गया है। कंपनी ने बताया कि इन यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग पिछले वर्ष सितंबर से इस वर्ष फरवरी के बीच हुई थी। Kia ने पिछले वर्ष Carens की 4,000 से अधिक यूनिट्स को सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या का समाधान करने के लिए रिकॉल किया था। कंपनी के लिए Carens भारत में सबसे अधिक बिक्री वाले मॉडल्स में शामिल है। Kia ने पिछले महीने इसकी 4,612 यूनिट्स की बिक्री की थी। इससे पहले इसका एक लग्जरी वेरिएंट लॉन्च किया गया था। यह पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों विकल्पों के केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट पर उपलब्ध है। 

Kia की Seltos SUV की बिक्री भारत में पांच लाख यूनिट्स को पार कर गई है। कंपनी का कहना है कि यह देश में बिक्री का यह आंकड़ा सबसे तेजी से हासिल करने वाली SUV है। इसका मुकाबला Hyundai की Creta और  Maruti Suzuki की Grand Vitara जैसी SUV से होता है। 

पिछले चार वर्षों से Kia के लिए देश में Seltos सबसे अधिक बिक्री वाला मॉडल है। कंपनी की बिक्री में इसकी 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है। इसे लगभग चार वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। Kia इसकी मैन्युफैक्चरिंग आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में मौजूद अपनी फैक्टरी में करती है। यह विदेशी मार्केट्स में कंपनी का सबसे अधिक एक्सपोर्ट होने वाला मॉडल भी है। कंपनी ने देश में बनी इसकी 1.35 लाख यूनिट्स से अधिक का कई देशों में एक्सपोर्ट किया है। Kia के भारत में मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, Tae-jin Park ने बताया था कि मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में Seltos की बिक्री 27,159 यूनिट्स की रही थी। देश में कंपनी के दो  इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडल मौजूद हैं। कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में14 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने के लिए लगभग 22 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की घोषणा भी की थी। इनमें से कुछ EV को देश में लॉन्च करने की योजना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  2. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  3. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  7. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  8. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  9. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  10. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.