सिंगल चार्ज में 510Km चलने वाली Kia EV6 इलेक्ट्रिक सेडान की बुकिंग 26 मई से!

पिछले दिनों आई रिपोर्टों की मानें तो Kia EV6 ऑल-इलेक्ट्रिक व्‍हीकल को दो पावरट्रेन कॉन्फि‍गरेशन में लाया जाएगा।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2022 16:35 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने कहा है कि यह EV एक गेम-चेंजर है
  • इसे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सुविधाजनक बनाने के लिए डिजाइन किया है
  • EV6 अब तक की सबसे हाई-टेक किआ है

किआ इंडिया के MD और CEO ताए-जिन पार्क ने एक कार्यक्रम में कहा कि हम इंडिया में किआ के अगले लेवल के एक्‍सपीरियंस की शुरुआत कर रहे हैं।

प्रमुख साउथ कोरियाई ऑटोमेकर कंपनी किआ (Kia) भारत के इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सेगमेंट में एंट्री करने की योजना बना रही है। कंपनी इस साल अपनी हाई-एंड प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान ‘EV6' को देश में लॉन्‍च कर सकती है। अभी कंपनी सेल्टोस और सॉनेट जैसे मॉडल बेचती है। ‘सेडान EV6' के इलेक्ट्रिक मॉडल के लिए वह 26 मई से बुकिंग शुरू करने जा रही है। बताया जाता है कि इंडिया में EV6 की सिर्फ 100 यूनिट्स बिक्री के लिए लाई जाएंगी। 

किआ इंडिया के MD और CEO ताए-जिन पार्क ने बुधवार शाम एक कार्यक्रम में कहा कि हम इंडिया में किआ के अगले लेवल के एक्‍सपीरियंस की शुरुआत कर रहे हैं। हम दुनिया भर में मशहूर अपना EV लॉन्च कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि यह EV एक गेम-चेंजर है, जिसे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मजेदार और  सुविधाजनक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। उन्‍होंने कहा कि EV6 अब तक की सबसे हाई-टेक किआ है।
Advertisement

ताए-जिन ने कहा कि EV6 के साथ हम न सिर्फ उस कस्‍टमर तक पहुंचना चाहते हैं, जो इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए मार्केट में है, बल्कि हम हर संभावित कस्‍टमर तक पहुंचना चाहते हैं, जो एक प्रीमियम कार खरीदना चाहता है। उन्‍होंने यह भी बताया कि EV6 की ऑफरिंग एक्‍सक्‍लूसिव होगी। साल 2022 में इसकी लिमिटेड यूनिट्स बिक्री के लिए लाई जाएंगी। ताए-जिन ने कहा कि हम 26 मई को EV6 की बुकिंग शुरू करेंगे और इसे जल्द ही इंडिया में लॉन्च करेंगे।

पिछले दिनों आई रिपोर्टों की मानें तो Kia EV6 ऑल-इलेक्ट्रिक व्‍हीकल को दो पावरट्रेन कॉन्फि‍गरेशन में लाया जाएगा। इसमें 77.4 kWh लॉन्‍ग रेंज के लिए होगा, जबकि 58 kWh स्‍टैंडर्ड रेंज के लिए। कंपनी GT Line और GT वैरिएंट लाएगी, जो 2WD और AWD दोनों ऑप्‍शंस में उपलब्‍ध होंगे। रिपोर्ट की मानें तो यह कार जून महीने में लॉन्‍च की जा सकती है। बताया जाता है 2WD वैरिएंट सिंगल फुल चार्ज में 510 किलोमीटर की रेंज ऑफर कर सकता है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.