Kawasaki Ninja e-1 और Z e-1 इलेक्ट्रिक बाइक देती है 70 Km की रेंज, इस कीमत में हुईं लॉन्च

Kawasaki Ninja e-1 और Z e-1, दोनों मॉडल 150cc ICE मोटरसाइकिल के बराबर दमखम रखने का दावा करती हैं और इनका डिजाइन भी Ninja 400 और Z400 से मेल खाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2023 21:25 IST
ख़ास बातें
  • दोनों कावासाकी निंजा इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 54 मील प्रति घंटा है
  • बूस्ट मोड के साथ दोनों बाइक 15 सेकंड के लिए 62 kmph तक पहुंच सकती हैं
  • इनकी रेंज करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है
जापानी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Kawasaki, जो भारत में अपनी पावरफुल Ninja सीरीज के लिए भी जानी जाती है, ने अमेरिका में अपनी दो इलेक्ट्रिक बाइ - Ninja e-1 और Ninja Z e-1 को लॉन्च किया है। दोनों इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं और कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में करीब 70 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम हैं। इनकी कीमतों का खुलासा भी कर दिया गया है। फिलहाल उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कीमतों की बात की जाए, तो 2024 Kawasaki Ninja e-1 इलेक्ट्रिक बाइक की अमेरिका में कीमत (MSRP) 7,599 डॉलर (करीब 6.32 लाख रुपये) है, जबकि Z e-1 की कीमत 7,299 (करीब 6 लाख रुपये) है। जैसा कि हमने बताया, फिलहाल कंपनी ने उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन कावासाकी मोटर्स अमेरिका में 30 नवंबर, 2023 तक ऑर्डर लिए जाने की बात कर रही है।

Kawasaki Ninja e-1 और Z e-1, दोनों मॉडल 150cc ICE मोटरसाइकिल के बराबर दमखम रखने का दावा करती हैं और इनका डिजाइन भी Ninja 400 और Z400 से मेल खाता है। दोनों ई-बाइक 9 किलोवाट का मैक्सिमम आउटपुट जनरेट करने में सक्षम हैं। ये एयर-कूल्ड, इंटीरियल परमानेंट मैग्नेटिक सिंक्रोनस मोटर से लैस हैं। मोटर 29Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसकी बदौलत दोनों कावासाकी निंजा इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 62 मील प्रति घंटा (करीब 100 kmph) है।

हालांकि, 62 मील प्रति घंटा की टॉप स्पीड पर पहुंचने के 15 सेकंड के बाद स्पीड घटकर 54 मील प्रति घंटा (करीब 87 kmph) पर सीमित हो जाती है। 54 से 62 kmph की एक्स्ट्रा स्पीड असल में ई-बूस्ट फीचर के कारण मिलती है। इसमें दो पावर मोड हैं रोड और इको, साथ ही एक वॉक मोड भी है, जो पार्किंग के दौरान बाइक को आगे या पीछे ले जाने के काम आता है। इस मोड में आगे और पीछे जाने की मैक्सिमम स्पीड क्रमशः 3 मील प्रति घंटे और 2 मील प्रति घंटे पर सीमित हो जाती है।
Advertisement

वहीं, Ninja e-1 और Z e-1 में दो Li-ion बैटरी पैक शामिल हैं, जो सिंगल चार्ज में 44 मील (करीब 70 किलोमीटर) की टोटल रेंज देने का दावा करते हैं। बैटरी पैक्स को बदला जा सकता है, जिससे रेंज को आगे बढ़ाने का विकल्प भी रहता है। मूल बैटरी पैक्स को फुल चार्ज होने में 3.7 घंटे लगने की बात कही गई है। 
Advertisement

मॉडल में स्टील ट्रेलिस चेसिस और 41 mm टेलीस्कोपिक फोर्क और मोनो-शॉक शामिल हैं और इनमें 17-इंच साइज के पहिये हैं। नई कावासाकी ई-बाइक में अलग-अलग लेआउट के साथ 4.3 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.