WAVES Summit: JioStar का भारत में बड़ा दांव, मनोरंजन पर Rs 33 हजार करोड़ करेगी खर्च!

कंपनी भारत में एंटरटेनमेंट के लिए बड़ा निवेश करने जा रही है।

WAVES Summit: JioStar का भारत में बड़ा दांव, मनोरंजन पर Rs 33 हजार करोड़ करेगी खर्च!

JioStar भारतीय यूजर्स को एंटरटेनमेंट का बड़ा डोज देने की तैयारी में है।

ख़ास बातें
  • कंपनी भारत में एंटरटेनमेंट के लिए बड़ा निवेश करने जा रही है।
  • जियोस्टार ने घोषणा की कि वह कंटेंट पर 33 हजार करोड़ रुपये का खर्च करेगी।
  • इंडस्ट्री में मॉनिटाइजेशन के लिए एक नए दृष्टिकोण की जरूरत है- जियोस्टार
विज्ञापन
JioStar भारत की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी है जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के Viacom18 और Walt Disney की भारतीय यूनिट के विलय से बनी है। मुंबई में चल रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल और एंटरटेनमेंट समिट (World Audio Visual and Entertainment Summit (WAVES) में कंपनी ने एक बड़ी घोषणा की है। कंपनी भारत में एंटरटेनमेंट के लिए बड़ा निवेश करने जा रही है। समिट के दौरान जियोस्टार ने घोषणा की कि वह कंटेंट पर 33 हजार करोड़ रुपये का खर्च करने जा रही है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए यह घोषणा की है। आइए जानते हैं क्या हैं इस घोषणा के मायने। 

JioStar भारतीय यूजर्स को एंटरटेनमेंट का बड़ा डोज देने की तैयारी में है। JioStar ने वर्ल्ड ऑडियो विजुअल और एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) के दौरान 33,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा (via) की है। कंपनी के वाइस-चेयरपर्सन उदय शंकर ने WAVES समिट में बोलते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मात्र 3 सालों में (2024, 2025 और 2026) कंपनी 10 बिलियन डॉलर (लगभग 8 खरब रुपये) खर्च करने जा रही है। 

उन्होंने कहा कि मीडिया कंपनी जब खर्च कर रही है तो उसका निवेश केवल भारतीय कंज्यूमर्स के लिए है, उनके टेस्ट के लिए है, और उनकी जरूरतों के लिए है। कंपनी का इनवेस्टमेंट केवल इंडियन ऑडियंसेज के लिए है और इस इनवेस्टमेंट की रिकवरी भी भारत से ही होगी। उन्होंने ग्लोबल कंटेंट पर निर्भर रहने के बजाय भारत के स्टोरी-टेलिंग (storytelling) ईकोसिस्टम को विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। यानी भारत में खुद ही कंटेंट की अभी अपार संभावनाएं हैं कि ग्लोबल कंटेंट की यहां उतनी जरूरत ही नहीं है। 

उन्होंने आगे कहा कि मार्केट में विज्ञापन और सदस्यता के मौजूदा बिजनेस मॉडल पुराने हो चुके हैं। मीडिया और मनोरंजन इंडस्ट्री में इस क्षेत्र में कई वर्षों से कोई बड़ा इनोवेशन नहीं हुआ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इंडस्ट्री में मॉनिटाइजेशन के लिए एक नए दृष्टिकोण की जरूरत है, जिससे भारतीय मीडिया कंपनियों को Netflix और Tencent जैसे ग्लोबल दिग्गजों की तुलना में बड़ा वैल्यूएशन हासिल करने में मदद मिलेगी। इसी मौके पर Media Partners Asia के प्रबंधन एवं कार्यकारी निदेशक विवेक कोउटो ने कहा कि भारतीय मीडिया इंडस्ट्री की वैल्यू 30 अरब डॉलर है, जबकि अमेरिका में यह 200 अरब डॉलर और चीन में 75 अरब डॉलर है।

उधर जियोस्टार का उद्देश्य भारत में टियर-1 शहरों समेत कंटेंट को टियर-2, टियर-3, और टियर-4 शहरों में पहुंचाने का है। क्योंकि टियर-3, और विशेष रूप से टियर-4 शहरों के लिए अभी कंटेंट क्रिएशन और रीचेबिलिटी की एक बहुत बड़ी गुंजाइश है जिसे भरा जाना बाकी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »