Jawa 42 और Yezdi Roadster के नए प्रीमयम वेरिएंट हुए भारत में लॉन्च, कीमत Rs. 1.98 लाख से शुरू

नई Jawa 42 की कीमत 1.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि Yezdi Roadster की कीमत 2.09 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 सितंबर 2023 16:25 IST
ख़ास बातें
  • नई Jawa 42 की कीमत 1.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • Yezdi Roadster के नए वेरिएंट की कीमत 2.09 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है
  • Yezdi Roadster के नए वेरिएंट में 334cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है
Jawa Yezdi मोटरसाइकिल्स ने Jawa 42 और Yezdi Roadster के नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं। दोनों में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव शामिल हैं, जबकि Yezdi Roadster में एक नया ड्राइवट्रेन मिलता है। Jawa 42 में अब क्लीयर लेंस इंडिकेटर को शामिल किया गया है। वहीं, इसकी सीट को भी फिर से डिजाइन किया गया है। Yezdi Roadster में 334cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन को शामिल किया है, जो 29hp की पावर और 28.9Nm का टॉर्क देता है। चलिए इन दोनों बाइक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कीमत की बात करें, तो नई Jawa 42 की कीमत 1.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि Yezdi Roadster की कीमत 2.09 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। दोनों नए वेरिएंट अब डीलरशिप्स पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं। Jawa 42 का नया वेरिएंट चार डुअल-टोन रंगों - कॉस्मिक रॉक, इनफिनिटी ब्लैक, स्टारशिप ब्लू और सेलेस्टियल कॉपर में उपलब्ध होगा। Yezdi Roadster का नया वेरिएंट चार नए रंगों में उपलब्ध होगा, जिसमें तीन डुअल-टोन थीम - रश ऑवर रेड, फॉरेस्ट ग्रीन और लूनर व्हाइट शामिल हैं और एक सॉलिड थीम - शैडो ग्रे है।

बता दें कि Jawa 42 रेंज की कीमत 1.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि Yezdi Roadster की शुरुआती कीमत 2.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

शुरुआत Jawa 42 की करें, तो यहां लुक में बदलाव किए गए हैं। नए वेरिएंट में डुअल-टोन फिनिश मिलती है। इसमें क्लीयर लेंस इंडिकेटर के साथ रीडिजाइन सीट्स, शॉर्ट-हैंग फेंडर और रीडिजाइन फ्यूल टैंक शामिल किया गया है। वहीं, व्हील डायमंड-कट अलॉय के साथ आते हैं। बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है, जिसका मतलब है कि नया वेरिएंट भी 294.7cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस आता है, जो 27hp की पावर और 26.8Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

Yezdi Roadster की बात करें, तो यहां लुक के साथ-साथ मैकेनिकल बदलाव भी हैं। वेरिएंट को मूल वेरिएंट से ज्यादा आरामदायक और ट्रैवल-अनुकूल बनाने के लिए नए राइडर फुट पेग्स और एक लंबा हैंडलबार शामिल किया गया है। बाइक में अब नए हैंडलबार ग्रिप्स और हैंडलबार-माउंटेड मिरर भी हैं। इसमें डायमंड-कट अलॉय व्हील और इंजन और एग्जॉस्ट पर रेवेन टेक्सचर फिनिश शामिल है। 
Advertisement

Yezdi Roadster में 334cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा हुआ है, जो 29hp की पावर और 28.9Nm का टॉर्क देता है। इंजन छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  2. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  3. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  5. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  6. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  7. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  8. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  9. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.