जापान ने बनाया सबसे तेज इंटरनेट स्पीड का विश्व रिकॉर्ड, अमेरिका से 35 लाख गुना और भारत से 1.6 करोड़ गुना ज्यादा तेज, अब होगा ऐसा कमाल

जापान के रिसर्चर्स ने 1.02 पेटाबिट्स प्रति सेकंड की गजब इंटरनेट स्पीड हासिल करते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जुलाई 2025 08:00 IST
ख़ास बातें
  • जापान हमेशा अपनी टेक्नोलॉजी से लोगों को हैरान करता रहा है।
  • जापानी रिसर्चर्स ने 1.02 पेटाबिट्स प्रति सेकंड इंटरनेट स्पीड हासिल की है।
  • इस इंटरनेट से Netflix लाइब्रेरी एक सेकंड से भी कम समय डाउनलोड होगी।

तेज इंटरनेट स्पीड टेक्नोलॉजी में मददगार है।

Photo Credit: Unsplash/Marc-Olivier Jodoin

जापान हमेशा अपनी टेक्नोलॉजी से लोगों को हैरान करता रहा है। अब जापान के रिसर्चर्स ने 1.02 पेटाबिट्स प्रति सेकंड की गजब इंटरनेट स्पीड हासिल करते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह स्पीड अमेरिका और भारत के औसत इंटरनेट से बहुत ज्यादा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (NICT) ने सुमितोमो इलेक्ट्रिक और यूरोपीय पार्टनर के साथ मिलकर यह रिकॉर्ड बनाने वाली उपलब्धि हासिल की है। उनके यूनिक 19 कोर ऑप्टिकल फाइबर केबल ने 1,808 किलोमीटर से ज्यादा की दमदार स्पीड से डाटा ट्रांसमिट किया जो कि करीब लंदन से रोम की दूरी के बराबर है।

यह स्पीड अमेरिका के औसत इंटरनेट कनेक्शन से 35 लाख गुना और भारत की औसत स्पीड 63.55Mbps से 1.6 करोड़ गुना ज्यादा है। इस स्पीड की बात करें तो नई टेक्नोलॉजी से पूरी Netflix लाइब्रेरी एक सेकंड से भी कम समय में या वॉरजोन जैसे बड़े 150GB वीडियो गेम पलक झपकते ही डाउनलोड हो सकते हैं। इस टेस्टिंग में हासिल की गई 1,020,000,000 Mbps के मुकाबले में अमेरिका की औसत ब्रॉडबैंड स्पीड 290 Mbps से बहुत कम है।


19 कोर केबल से तैयार हुआ डाटा सुपरहाइवे


Advertisement
यह सफलता केबल के डिजाइन से मिली है, सिंगल लाइट पाथ का उपयोग करने के बजाय फाइबर 19 अलग-अलग कोर को मौजूदा केबल के समान स्टैंडर्ड डायमिटर में शामिल करता है। इससे डाटा ट्रांसमिशन के लिए 19 लेन सुपरहाइवे तैयार होता है, जो वर्तमान इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ काम कर सकता है। टीम ने बेहतर एंप्लिफिकेशन सिस्टम तैयार करके ट्रेडिशनल सिग्नल डिग्रेडेशन चुनौतियों का समाधान किया, जो एक साथ कई वेवलेंग्थ बैंडों में सिग्नल को बढ़ाती हैं। एडवांस सिग्नल प्रोसेसिंग के साथ 180 वेवलेंग्थ का उपयोग करके लंबी दूरी पर सिग्नल की पावर को बनाए रखा गया।


एआई बेस्ड इंटरनेट का भविष्य


फिलहाल यह टेक्नोलॉजी अभी लेब लेस्टिंग में है, यह भविष्य की डाटा डिमांड को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम है। जैसे-जैसे ग्लोबल इंटरनेट ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है, जिससे AI एप्लिकेशन, ऑटोनॉमस व्हीकल और अरबों कनेक्टेड डिवाइसेज काम करते हैं। अब इस प्रकार की टेक्नोलॉजी से पूरी तरह से इंफ्रास्ट्रक्चर को बदले बिना ही नेटवर्क क्षमता में विस्तार कर सकती है।
Advertisement

 

जापान ने इंटरनेट में कितनी स्पीड हासिल की है?

जापानी रिसर्चर्स ने 1.02 पेटाबिट्स प्रति सेकंड की गजब इंटरनेट स्पीड हासिल करते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

भारत की औसत इंटरनेट स्पीड कितनी है?

भारत की औसत इंटरनेट स्पीड 63.55Mbps है।

अमेरिका की औसत इंटरनेट स्पीड कितनी है?

अमेरिका की औसत ब्रॉडबैंड स्पीड 290 Mbps है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.