जनवरी से अप्रैल… दुनियाभर की टेक कंपनियों ने 80 हजार लोगों को नौकरी से निकाला

Layoff : टेक सेक्टर में नौकरियों में कटौती पर नजर रखने वाले पोर्टल, लेऑफ डॉट एफवाई (layoffs.fyi) के आंकड़ों से पता चला।

विज्ञापन
Written by IANS, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 मई 2024 08:33 IST
ख़ास बातें
  • साल के 4 महीनों में 80 हजार से ज्‍यादा छंटनी
  • दुनिया की टॉप टेक कंपनियों ने की छंटनी
  • गूगल और टेस्‍ला जैसी बड़ी कंपनियां कर चुकीं हैं छंटनी

2022 और 2023 में दुनिया भर की टेक कंपनियों ने 4 लाख 25 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की थी।

टेक सेक्टर में इस साल के पहले चार महीनों में 80 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है। ग्‍लोबल लेवल पर स्टार्टअप इकोसिस्टम में छंटनी का दौर जारी है। टेक सेक्टर में नौकरियों में कटौती पर नजर रखने वाले पोर्टल, लेऑफ डॉट एफवाई (layoffs.fyi) के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 279 टेक कंपनियों ने 3 मई तक 80,230 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इनमें गूगल (Google) और एलन मस्‍क (Elon musk) की टेस्‍ला (Tesla) जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, 2022 और 2023 में दुनिया भर की टेक कंपनियों ने 4 लाख 25 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की थी। ग्‍लोबल मंदी ने आईटी/टेक और स्टार्टअप इकोसिस्टम को प्रभावित किया है।
Advertisement

हाल ही में यूएस कस्टमर एक्सपीरियंस मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म स्प्रिंकलर ने लगभग 116 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया।

एक्सरसाइज इक्विपमेंट और फिटनेस कंपनी पेलोटन ने इस हफ्ते अपनी 15 फीसदी वर्कफोर्स यानी लगभग 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की।
Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल ने पुनर्गठन (रीस्‍ट्रक्‍चरिंग) के चलते लगभग 200 कर्मचारियों को नौकरी से हटाया है।
Advertisement

एलन मस्क की कार कंपनी टेस्ला ने दुनियाभर में अपनी वर्कफोर्स से 10 फीसदी यानी 14,000 कर्मचारियों की कटौती करने के कुछ हफ्ते बाद सैकड़ों अन्‍य कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया। एलन मस्‍क की कंपनी यहीं नहीं रुकी। उसने छंटनी के एक और राउंड में पूरी टेस्ला चार्जिंग टीम को हटा दिया।

भारत में छंटनी की मार देखने को मिल रही है। राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला कैब्स ने भी रीस्‍ट्रक्‍चरिंग का प्रोसेस शुरू किया है। इसका असर कम से कम 10 फीसदी वर्कफोर्स पर होगा। 
Advertisement

गौरतलब है कि बीते साल से ही दुनिया की टॉप कंपनियां अपनी वर्कफोर्स में कटौती कर रही हैं। ना सिर्फ टेक सेक्‍टर में बल्कि अन्‍य कई क्षेत्रों में भी लोगों को जॉब से हाथ धोना पड़ा है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: laidoff, Layoff, layoff news, Tech companies layoff, google, tesla, ola
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.