ISRO फ्री में सिखा रहा है मशीन लर्निंग समेत 3 ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स

गाइडलाइन कहती है कि कोर्स विशेष रूप से विभिन्न एप्लिकेशन में रिमोट सेंसिंग डेटा प्रोसेसिंग में काम करने वाले पेशेवरों के लिए डिज़ाइन किया गया है। मशीन लर्निंग का कोर्स 5 जुलाई से 9 जुलाई के बीच होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जून 2021 17:23 IST
ख़ास बातें
  • IIRS और ISRO मिलकर फ्री में सिखा रहे हैं तीन कोर्स
  • कोर्स खत्म होने के बाद विद्यार्थियों को मिलेंगे सर्टिफिकेट
  • कॉलेज से लेकर नौकरीपेशा तक, सभी के लिए उपलब्ध है ऑनलाइन लर्निंग

IIRS द्वारा संचालित इन कोर्स को पूरा करने का बाद एक सर्टिफिकेट भी मिलेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) मशीन लर्निंग, वेब GIS टेक्नोलॉजी और कार्बन साइकिल स्टडीज़ के लिए अर्थ ऑब्जर्वेशन के तीन ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स फ्री सिखा रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है, क्योंकि इन कोर्स को भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में काम करने वाले प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों द्वारा सिखाया जाएगा।  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (IIRS), देहरादून द्वारा संचालित ये तीनों ऑनलाइन कोर्स पूरी तरह से मुफ्त हैं। 

IIRS, Dehradun की वेबसाइट के अनुसार, ऑनलाइन लर्निंग कोर्स में प्रत्येक पाठ्यक्रम को अलग-अलग कार्यकाल में बांटा गया है, जो 4 से 12 दिनों तक चलेंगे। तीनों कोर्स को कोई भी व्यक्ति कर सकता है। इसके लिए वर्तमान में कॉलेज करने वाले व्यक्ति से लेकर नौकरीपेशा तक, कोई भी व्यकित आवेदन डाल सकता है। हालांकि इसके लिए उस व्यक्ति को अपनी यूनिवर्सिटी या इंस्टिट्यूशन से परमीशन लेनी होगी। कोर्स खत्म करने के बाद IIRS (ISRO) द्वारा सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
Advertisement

गाइडलाइन कहती है कि कोर्स विशेष रूप से विभिन्न एप्लिकेशन में रिमोट सेंसिंग डेटा प्रोसेसिंग में काम करने वाले पेशेवरों के लिए डिज़ाइन किया गया है। मशीन लर्निंग का कोर्स 5 जुलाई से 9 जुलाई के बीच होगा। अगला कोर्स 'Earth Observation for Carbon Cycle Studies' होगा, जो रिसर्चर्स, पेशेवरों और अर्थ ऑब्ज़र्वेशन, कार्बन मॉडलिंग, कार्बन एसेसमेंट से जुड़े विद्यार्थियों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह कोर्स 5 दिनों का होगा और 21 जून से 25 जून तक चलेगा

इसके अलावा, 'Web GIS technology' का कोर्स होगा, जो 12 दिनों का होगा। कोर्स सभी के लिए होगा और इसके लिए आप IIRS की वेबसाइट पर रजिस्टर कर सकते हैं। इस ऑनलाइन कोर्स की शुरुआत 21 जून से होगी और यह 2 जुलाई तक चलेगा।
Advertisement

लेक्चर स्लाइड, ऑनलाइन क्लासेज़ की रिकॉर्डिंग, डेमो आदि कोर्स कंटेंट के पूरे वीडियो आधिकारिक YouTube चैनल पर अपलोड किए जाएंगे। भाग लेने के लिए IIRS देहरादून के ई-क्लास पोर्टल पर जाना होगा।
Advertisement

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, कोर्स पूरा होने का सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए एक छात्र को ई-क्लास पोर्टल के जरिए 70 प्रतिशत सेशन में भाग लेना होगा। इसके अलावा, IIR के YouTube चैनल के जरिए से क्लास में भाग लेने वाले छात्रों को क्लास खत्म होने के 24 घंटे बाद उपलब्ध कराए गए ऑफलाइन सेशन के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। रजिस्ट्रेशन और कोर्स से संबंधित सभी जानकारी यहां उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.