हाइपरसोनिक मिसाइल भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी इस्राइल का! बना रहा Sky Sonic, क्‍या है यह? जानें

यह मिसाइल हाइपरसोनिक वेपन्‍स का मुकाबला करेगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 जून 2023 15:07 IST
ख़ास बातें
  • इस्राइल ने हाइपरसोनिक मिसाइल का तोड़ ढूंढने का दावा किया
  • पिछले हफ्ते ईरान ने द‍िखाई थी अपनी हाइपरसोनिक मिसाइल
  • कहा जा रहा है कि अब इस्राइल ने ईरान को दिया है जवाब

इस्राइल की डिफेंस मैन्‍युफैक्‍चरर राफेल (Rafael) ने हाइपरसोनिक मिसाइल का तोड़ ढूंढने का दावा किया है।

Photo Credit: Rafael

पिछले हफ्ते ईरान से आई एक खबर ने दुनिया का ध्‍यान खींचा था। ईरान ने दावा किया कि उसने ध्वनि की रफ्तार से 15 गुना तेज दौड़ने वाली एक हाइपरसोनिक मिसाइल को तैयार किया है। ईरान ने उस मिसाइल का नाम 'फतह' (Fattah) बताया। कहा कि यह सिर्फ 400 सेकंड में इस्राइल तक पहुंच सकती है। अब इस्राइल ने ईरान को जवाब दिया है। इस्राइल की डिफेंस मैन्‍युफैक्‍चरर राफेल (Rafael) ने हाइपरसोनिक मिसाइल का तोड़ ढूंढने का दावा किया है। 

राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स ने 14 जून को ऐलान किया कि वह स्काई सोनिक (Sky Sonic) के नाम से एक नई इंटरसेप्टर मिसाइल डेवलप कर रहा है, जो खासतौर पर हाइपरसोनिक वेपन्‍स का मुकाबला करेगी। यानी इस्राइल की मानें तो उस पर ईरान की ‘फतह' मिसाइल का कोई असर नहीं होगा, क्‍योंकि स्काई सोनिक उसे पहले ही खत्‍म कर देगी।  
Advertisement
 

राफेल ने अपनी इंटरसेप्टर मिसाइल को हाइपरसोनिक मिसाइलों के बढ़ते खतरे के लिए एक डिफेंसिव रेस्‍पॉन्‍स बताया है। कंपनी इस इंटरसेप्‍टर कॉन्‍सेप्‍ट को अगले हफ्ते ‘पेरिस एयर शो' में भी दिखा सकती है। राफेल लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. युवल स्टीनिट्ज ने न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि स्काई सोनिक इंटरसेप्टर हमें सभी प्रकार के हाइपरसोनिक खतरों जैसे- हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल, हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलों को रोकने में सक्षम बनाएगा। 
Advertisement
 

यूरेशियनटाइम्‍स ने लिखा है कि यह इंटरसेप्‍टर मिसाइल अभी डेवलप की जा रही है। इसका लाइव टेस्‍ट नहीं हुआ है। इस्राइली कंपनी कई वर्षों से इस सिस्‍टम को डेवलप कर रही थी। 
Advertisement

दुनियाभर के देश हाइपरसोनिक मिसाइलों को डेवलप कर रहे हैं। कहा जाता है कि चीन और रूस के पास पहले से ही हाइपरसोनिक हथियार हैं। अमेरिका भी इन्‍हें डेवलप कर रहा है। लेकिन इस्राइल ने एक कदम आगे निकलते हुए इन मिसाइलों का तोड़ निकाल लिया है। इस्राइल के स्काई सोनिक को ईरान की फतह हाइपरसोनिक मिसाइल का जवाब बताया जा रहा है। दोनों एक-दूसरे के दुश्‍मन हैं।  

पिछले हफ्ते जब ईरान ने फतह हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल को अनवील किया था, तब ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ कमांडर मौके पर मौजूद थे। फतह मिसाइल को लेकर ईरान आत्‍मविश्‍वास से लबरेज दिख रहा था। दावा था कि उसकी मिसाइल की रेंज 1400 किलोमीटर है। ईरान के शहर तेहरान में फहत मिसाइल से जुड़े पोस्‍टर लगाए गए थे। उनमें लिखा था- इस्राइल को 400 सेकंड। 
Advertisement

ईरान के सरकारी टीवी का कहना था कि फतह मिसाइल अमेरिका के एंट्री-बैलिस्टिक मिसाइल ड‍िफेंस सिस्‍टम और इस्राइल के आयरन डोम डिफेंस सिस्‍टम को भी पार कर सकती है। लेकिन अब इस्राइल के स्काई सोनिक वाले ऐलान ने इस मुकाबले को और रोचक बना दिया है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.