आईआरसीटीसी आपके घर पहुंचाएगा ट्रेन टिकट, कैश ऑन डिलिवरी की भी सुविधा

आईआरसीटीसी ने रेल टिकटों को घर पर पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की है जिसमें यात्री नकदी समेत अन्य किसी भी तरीके से भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मई 2017 12:54 IST
ख़ास बातें
  • आईआरसीटीसी ने रेल टिकटों को घर पर पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की है
  • यात्री नकदी समेत अन्य किसी भी तरीके से भुगतान कर सकते हैं
  • आईआरसीटीसी ने इस सेवा को फिलहाल 4,000 पिन कोड वाले शहरों में शुरू की है
आईआरसीटीसी ने रेल टिकटों को घर पर पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की है जिसमें यात्री नकदी समेत अन्य किसी भी तरीके से भुगतान कर सकते हैं।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉपरेरेशन ने ग्राहक सेवा का विस्तार करते हुए टिकट मिलने पर भुगतान की सेवा शुरू की है जिसमें यात्री ऑनलाइट ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं और टिकट मिलने पर पैसा दे सकते हैं। जानकारी दी गई है कि ग्राहकों को डिलीवरी चार्ज देना होगा। आईआरसीटीसी ने इस सेवा को फिलहाल 4,000 पिन कोड वाले शहरों में शुरू की है।

आईआरसीटीसी के पे-ऑन-डिलिवरी (पीओडी) सिस्टम के तहत घर बैठे टिकट हासिल करने के लिए एक लिमिट से ऊपर चार्ज भी हैं। बताया गया है कि 5000 रुपये तक की टिकट बुक कराने पर 90 रुपये का चार्ज देना होगा। और इससे महंगे टिकट के लिए ग्राहकों को 120 रुपये का डिलीवरी चार्ज देना पड़ सकता है।

आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए पे-ऑन-डिलिवरी (पीओडी) की शुरूआत की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IRCTC, Railway Ticket

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.