iOS 26 कब होगा जारी, कौन से आईफोन करेंगे सपोर्ट, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

Apple ने Awe Dropping इवेंट में iPhone 17 सीरीज के साथ iOS 26 भी लॉन्च कर दिया है जो कि iPhones और iPads के लिए तैयार किया गया ऑपरेटिंग सिस्टम का नया डिजाइन वाला वर्जन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 सितंबर 2025 11:07 IST
ख़ास बातें
  • iOS 26 एक बेहतर डिजाइन और स्मार्ट अनुभव प्रदान करेगा।
  • iOS 26 में आने वाला सबसे बड़ा बदलाव डिजाइन है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम लिक्विड ग्लास नई डिजाइन लैंग्वेज प्रदान करता है।

iOS 26 में लिक्विड ग्लास के साथ नया डिजाइन है।

Photo Credit: Apple

Apple ने Awe Dropping इवेंट में iPhone 17 सीरीज के साथ iOS 26 भी लॉन्च कर दिया है जो कि iPhones और iPads के लिए तैयार किया गया ऑपरेटिंग सिस्टम का नया डिजाइन वाला वर्जन है। iOS 26 एक बेहतर डिजाइन, स्मार्ट अनुभव और यूजर्स द्वारा रोजाना उपयोग किए जाने वाले ऐप्स में सुधार लेकर आएगा। Apple ने सबसे पहले जून 2025 में वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में iOS 26 अपडेट को पेश किया था। यहां हम आपको  iOS 26 स्टेबल वर्जन के पेश होने की तारीख के साथ इससे होने वाले बदलावों के बारे में बता रहे हैं।

iOS 26 के फीचर

iOS 26 में आने वाला सबसे बड़ा बदलाव डिजाइन है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम लिक्विड ग्लास नाम की एक नई डिजाइन लैंग्वेज प्रदान करता है, जो visionOS के ट्रांसलुसेंट इंटरफेस पर बेस्ड है। Apple ने मीनू, ऑप्शन, नोटिफिकेशन,कंट्रोल सेंटर और मैसेज, फोन और कैमरा जैसे कई फर्स्ट-पार्टी ऐप्स जैसे यूजर्स एलिमेंट को बदल दिया है। वहीं मेनू, ऑप्शन और नोटिफिकेशन में भी बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

Advertisement

लॉकस्क्रीन के लिए iOS 26 में एक नए डिजाइन वाले टाइम और डेट विजेट के साथ एक नया डायनामिक विजेट है जो वॉलपेपर के अनुसार लॉक का साइज बदलता है। इसके अलावा यूजर्स स्पैटियल सीन भी क्रिएट कर पाएंगे जो फोन को मूव करने पर डेप्थ का एहसास देते हैं। होमस्क्रीन के लिए Apple अब आपको आइकन का लुक बदलने और उन्हें ट्रांसलुसेंट बनाने की सुविधा देता है। इस नए अपडेट में एक नया डिजाइन किया गया कैमरा ऐप, Apple इंटेलिजेंस पर बेस्ड लाइव ट्रांसलेशन, AI जनरेटेड कॉल समरी, एक बिल्कुल नया गेम्स ऐप और विजुअल इंटेलिजेंस में सुधार शामिल है।

iOS 26 कब होगा रोलआउट

Apple आमतौर पर आईफोन की बिक्री शुरू होने के कुछ दिनों बाद नए iOS वर्जन जारी करता है। अब टेक दिग्गज ने कंफर्म किया हैकि iOS 26 अपडेट 15 सितंबर से जारी होगा। हालांकि, आपके आईफोन पर इसे उपलब्ध होने में कुछ समय लग सकता है।

Advertisement

किन आईफोन्स को मिलेगा iOS 26 अपडेट

जिन आईफोन में A13 या उससे अपग्रेडेड चिप दिए गए हैं वो सभी iOS 26 अपडेट के लिए योग्य हैं। बाजार में iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone SE (2nd generation), iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max, iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max, iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max, iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max और iPhone 16e जैसे आईफोन को यह अपडेट मिलेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  10. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.