Google के खिलाफ भारत में जांच का आदेश, न्‍यूज पब्लिशर्स ने लगाए हैं आरोप

CCI ने अपने शुरुआती विचार में माना है कि गूगल ने कुछ एंटीट्रस्‍ट कानूनों को तोड़ा था।

Google के खिलाफ भारत में जांच का आदेश, न्‍यूज पब्लिशर्स ने लगाए हैं आरोप

आरोप है कि गूगल ने अपने सदस्यों को फेयर एडवरटाइजिंग रेवेन्‍यू से वंचित रखा।

ख़ास बातें
  • इस मामले में ‘डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन’ शिकायतकर्ता है
  • यह देश की कुछ सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों की डिजिटल शाखाओं का एसोसिएशन है
  • इसने कहा है कि गूगल ने फेयर एडवरटाइजिंग रेवेन्‍यू से वंचित रखा
विज्ञापन
कॉम्पिटिशन कमिशन ऑफ इंडिया (CCI) ने न्‍यूज पब्लिशर्स की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद अल्फाबेट के मालिकाना हक वाले गूगल (Google) की जांच का आदेश दिया है। CCI ने अपने शुरुआती विचार में माना है कि गूगल ने कुछ एंटीट्रस्‍ट कानूनों को तोड़ा था। शुक्रवार को दिए गए अपने आदेश में CCI ने कहा है कि देश में ऑनलाइन सर्च सर्विसेज पर Google का दबदबा है और हो सकता है कि उसने न्‍यूज पब्लिशर्स पर अनुचित शर्तें लगाई हों। गूगल ने इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा है। 

रॉयटर्स के मुताबिक, इस मामले में ‘डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन' शिकायतकर्ता है। यह देश की कुछ सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों की डिजिटल शाखाओं का एसोसिएशन है। इसने कहा है कि गूगल ने अपने सदस्यों को फेयर एडवरटाइजिंग रेवेन्‍यू से वंचित रखा। CCI के आदेश में कहा गया है कि अच्छी तरह से काम कर रहे लोकतंत्र में न्‍यूज मीडिया द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को कम करके नहीं आंका जा सकता है। ऐसा लगता है कि मार्केट् में अपनी प्रमुख स्थिति का गूगल उपयोग कर रहा है।

Google जैसे ऑनलाइन एग्रीगेटर्स से अपना एडवरटाइजिंग रेवेन्‍यू गंवा रहे समाचार ऑर्गनाइजेशंस ने शिकायत की है कि कई साल से टेक कंपनियां उनकी स्‍टोरीज और दूसरे फीचर्स को बिना पेमेंट दिए सर्च रिजल्‍ट्स में यूज कर रही हैं। CCI के आदेश में ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस में नए नियमों का भी उल्लेख है, जिसके कारण दुनिया भर में अरबों डॉलर के लाइसेंस सौदे गूगल और न्‍यूज ऑर्गनाइजेशंस के बीच हुए हैं। 

बीते कुछ वक्‍त से गूगल के खिलाफ कई देशों से आदेश आए हैं। कुछ दिन पहले ही फ्रांस के डेटा प्राइवेसी वॉचडॉग CNIL ने गूगल पर रिकॉर्ड 150 मिलियन यूरो (लगभग 1,265 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। आरोप है कि गूगल ने इंटरनेट यूजर्स के लिए कुकीज (cookies) को अस्‍वीकार करना मुश्किल बना दिया है। CNIL ने कहा है कि मेटा प्लेटफॉर्म्स के फेसबुक पर भी इसी वजह से 60 मिलियन यूरो (लगभग 505 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया। वॉचडॉग ने Google के वीडियो-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का हवाला देते हुए एक बयान में कहा, CNIL ने यह पाया है कि facebook.com, google.fr और youtube.com, कुकीज को इतनी आसानी से मना करने की इजाजत नहीं देती हैं, जितना आसान उन्हें एक्‍सेप्‍ट करना है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, CCI, probe, News Publishers, ad revenues
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »