इस देश में बनाई Internet Explorer की ‘कब्र’, दुनियाभर में वायरल हो रही तस्‍वीर

‘e’ लोगो के साथ एक ग्रेवस्‍टोन स्‍थापित किया है। उसमें मजाकिया लहजे में लिखा गया है कि वह अन्य ब्राउजर्स को डाउनलोड करने के लिए इस्‍तेमाल किया जाने वाला एक अच्छा टूल था।

इस देश में बनाई Internet Explorer की ‘कब्र’, दुनियाभर में वायरल हो रही तस्‍वीर

15 जून को माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने इसे सर्विस से रिटायर कर दिया, लेकिन अभी भी यह सुर्खियों में बना हुआ है।

ख़ास बातें
  • 15 जून को माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने इसे रिटायर कर दिया था
  • अब एक साउथ कोरियाई इंजीनियर ने इसका ग्रेवस्‍टोन बनाया है
  • एक कैफे की छत पर बनाया गया ग्रेवस्‍टोन, वायरल हो रही तस्‍वीर
विज्ञापन
दुनिया के पॉपुलर वेब ब्राउजर्स में से एक ‘इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर' (Internet Explorer) अब इतिहास बन गया है। 15 जून को माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने इसे सर्विस से रिटायर कर दिया, लेकिन अभी भी यह सुर्खियों में बना हुआ है। दक्षिण कोरिया के एक इंजीनियर ने इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर की ‘कब्र' बनाई है, जिसकी तस्‍वीर दुनियाभर में वायरल हो रही है। दक्षिण कोरिया उन चुनिंदा देशों में से है, जहां बड़ी संख्‍या में लोग इंटरनेट एक्‍प्‍लोरर के आखिरी वक्‍त तक इसे इस्‍तेमाल कर रहे थे। 

रिपोर्टों के अनुसार, इस ब्राउजर के सम्मान में कोरिया के 38 साल के इंजीनियर कियॉन्ग जंग ने ग्योंगजू शहर में अपने भाई के कैफे की छत पर इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर की ‘कब्र' बनाई है। दरअसल ‘e' लोगो के साथ एक ग्रेवस्‍टोन स्‍थापित किया है, जो कब्र के ऊपर लगाया गया एक पत्‍थर होता है। उस पर मजाकिया लहजे में लिखा गया है कि वह अन्य ब्राउजर्स को डाउनलोड करने के लिए इस्‍तेमाल किया जाने वाला एक अच्छा टूल था। कियॉन्ग के इस मजाकिया अंदाज की तस्‍वीर दुनियाभर में शेयर की जा रही है। कई सोशल मीडिया वेबसाइटों पर इसे हजारों बार शेयर किया जा चुका है।   
दक्षिण कोरिया वह देश है, जहां साल 2014 तक कई प्रमुख ऑनलाइन ग‍तिविधियों के लिए इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर ही इस्‍तेमाल होता था। हाल के समय तक यह देश की कई प्रमुख सरकारी वेबसाइटों का डिफॉल्‍ट ब्राउजर था। ब्राउजर के बंद होने से ठीक पहले तक कई विभाग इसे इस्‍तेमाल कर रहे थे।  

कियॉन्ग जंग ने इस ‘कब्र' को मजाक के रूप में स्‍थापित किया है, लेकिन इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर के बंद होने से वह वाकई दुखी हैं। एक न्‍यूज एजेंसी से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि मशीनों में आत्‍मा नहीं होती, लेकिन हम उन्‍हें अपना दिल दे देते हैं। हालांकि इस मजाकिया अंदाज से वह खुश हैं। जिस कैफे की छत पर ‘कब्र' लगाई गई है, वहां इसे लंबे वक्‍त तक रखने की योजना है। जंग ने कहा कि इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर के बहाने उन्‍हें लोगों को हंसाना अच्‍छा लग रहा है।   

गौरतलब है कि साल 1995 में लॉन्‍च किया गया इंटरनेट एक्स्प्लोरर एक वक्त में सबसे ज्‍यादा पॉपुलर था। माइक्रोसॉफ्ट ने इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर के 11 वर्जन लॉन्‍च किए। बाद में गूगल क्रोम और मोजिला के रूप में लोगों को नए ऑप्‍शन मिले। इसने इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर को पीछे छोड़ दिया। इसे बेहतर बनाने के बजाए माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने नए वेब ब्राउजर ‘माइक्रोसॉफ्ट ऐज' पर फोकस किया और अब इसे बंद कर दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  5. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  6. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  7. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  8. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  9. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  10. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »