Insta360 X5 भारत में लॉन्च, 8K रिकॉर्डिंग और AI चिप के साथ आया नया 360° कैमरा, जानें कीमत

Insta360 X5 के साथ एक Essentials Bundle भी पेश किया गया है, जिसमें एक्स्ट्रा बैटरी, फास्ट चार्जिंग केस, सेल्फी स्टिक, स्टैंडर्ड लेंस गार्ड्स, लेंस कैप और कैरी केस शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2025 20:32 IST
ख़ास बातें
  • Insta360 ने X5 की भारत में कीमत 54,990 रुपये रखी है
  • Insta360 X5 के साथ एक Essentials Bundle भी पेश किया गया है
  • इस बंडल की कीमत भारत में 67,990 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Insta360

Insta360 ने अपना नया रग्ड 360-डिग्री कैमरा Insta360 X5 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कैमरा पिछले वर्जन Insta360 X4 का अपग्रेड है और इसमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, बड़े सेंसर और नई PureVideo टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। X5 कैमरा 72MP और 18MP रिजॉल्यूशन की फोटोज क्लिक कर सकता है। इसमें HDR, Interval, Starlapse और Burst मोड्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि X5 में जो सेंसर लगे हैं, वे पिछले X4 मॉडल के मुकाबले 144% बड़े हैं।

Insta360 ने X5 की भारत में कीमत 54,990 रुपये रखी है और यह डिवाइस Amazon और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। Insta360 X5 के साथ एक Essentials Bundle भी पेश किया गया है, जिसमें एक्स्ट्रा बैटरी, फास्ट चार्जिंग केस, सेल्फी स्टिक, स्टैंडर्ड लेंस गार्ड्स, लेंस कैप और कैरी केस शामिल हैं। इस बंडल की कीमत भारत में 67,990 रुपये रखी गई है।

Insta360 X5 में 1/1.28-इंच सेंसर दिए गए हैं जो f/2.0 अपर्चर के साथ आते हैं। इसमें 360-डिग्री मोड में 8K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है, जबकि सिंगल लेंस यूज करने पर यह 4K/60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। कैमरा PureVideo, Timelapse, Bullet Time, Loop Recording, Road Mode और TimeShift जैसे मोड्स सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी की बात करें तो Insta360 X5 72MP और 18MP रिजॉल्यूशन की फोटोज क्लिक कर सकता है। इसमें HDR, Interval, Starlapse और Burst मोड्स दिए गए हैं। इस कैमरे में दो इमेजिंग चिप्स और एक 5nm AI चिप दिया गया है, जो PureVideo जैसी लो-लाइट रिकॉर्डिंग के लिए खासतौर पर काम करता है। डिवाइस में 6-axis Gyroscope, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2 (Low Energy) और USB 3.0 Type-C सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

Insta360 X5 में Replacement Lens Kit फीचर भी दिया गया है, जिससे यूजर डैमेज होने की स्थिति में लेंस बदल सकते हैं। साथ ही इसमें स्टील मेश के साथ चार माइक्रोफोन लगे हैं, जो विंड नॉइज को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें मैग्नेटिक माउंटिंग सिस्टम भी है जिससे एक्सेसरीज जल्दी बदली जा सकती हैं।
Advertisement

कैमरे में 2,400mAh की बैटरी है, जिसे कंपनी के मुताबिक सिर्फ 20 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। एक बार चार्ज पर ये कैमरा Endurance मोड में 5.7K/24fps पर 185 मिनट तक रिकॉर्डिंग कर सकता है, जबकि 8K/30fps पर यह समय 88 मिनट तक सीमित हो जाता है। कैमरे को IP68 रेटिंग मिली है और यह 15 मीटर (49 फीट) तक वाटर-रेसिस्टेंट होने का दावा करता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कैमरा टाइप

Digital Camera

सेंसर टाइप

CMOS

बैटरी टाइप

Lithium ion
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.