• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Insta360 X4 Motorrad Edition कैमरा हुआ लॉन्च, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, 2290mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत

Insta360 X4 Motorrad Edition कैमरा हुआ लॉन्च, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, 2290mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत

कंपनी ने BMW Motorrad के साथ भागीदारी के तहत यह नया एडिशन कैमरा लॉन्च किया है।

Insta360 X4 Motorrad Edition कैमरा हुआ लॉन्च, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, 2290mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: Insta360

Insta360 X4 Motorrad Edition में 2.5 इंच टच स्क्रीन है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने BMW Motorrad के साथ भागीदारी की है।
  • यह 8K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है।
  • खास फीचर्स में जेस्चर और वॉयस कंट्रोल भी शामिल है।
विज्ञापन
Insta360 ने अपना नया एक्शन कैमरा लॉन्च किया है। कंपनी ने BMW Motorrad के साथ भागीदारी के तहत यह नया एडिशन लॉन्च किया है। Insta360 X4 का रेगुलर मॉडल कंपनी पहले ही लॉन्च कर चुकी है और अब इसका BMW Motorrad एडिशन मार्केट में उतारा है। इस एक्शन कैमरा में कंपनी ने क्या खास फीचर्स जोड़े हैं, और यह किस कीमत में आता है, एक नजर इस पर डाल लेते हैं। 
 

Insta360 X4 Motorrad Edition price

Insta360 X4 Motorrad Edition को कंपनी ने $519.99 (लगभग 43,000 रुपये) में लॉन्च किया है। इसके साथ कंपनी कैरी बैग, हार्ड केस, और दो लेंस गार्ड भी दे रही है। ये सभी एक्सेसरी भी BMW के लोगो के साथ आती हैं। एक्शन कैमरा को Amazon से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। 
 

Insta360 X4 Motorrad Edition specifications

Insta360 X4 Motorrad Edition के स्पेसिफिकेशंस रेगुलर मॉडल के जैसे ही बताए गए हैं। इसमें 2.5 इंच की टचस्क्रीन मिलती है। खास फीचर्स में जेस्चर और वॉयस कंट्रोल भी शामिल है। इसमें 72 मेगापिक्सल का 360 डिग्री लेंस सिस्टम दिया गया है। यह 8K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है। स्लो मोशन मोड की बात करें तो इस मोड पर यह 4K वीडियो 100fps पर रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं यह कैमरा 3K वीडियो 240 fps पर रिकॉर्ड कर सकता है। यह अल्ट्रावाइड 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 170 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है। यह 11k टाइम लैप्स वीडियो बना सकता है। 

इसके एडवांस्ड फीचर्स की बात करें तो इसमें एक इनविजिबल सेल्फी स्टिक दी गई है। इसमें 360 डिग्री एक्टिव HDR दिया गया है। साथ फ्लो स्टेट स्टेबलाइजेशन है। यह वाइंड नॉइज रिडक्शन को भी सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें 360 डिग्री हॉराइजन लॉक मौजूद है। कैमरा में कंपनी ने AI एडिटिंग टूल्स भी दिए हैं जिससे कि इससे पोस्ट प्रोडक्शन का काम काफी आसान हो जाता है। यह 10 मीटर तक वाटरप्रूफ है। इसमें 2290mAh की बैटरी दी गई है। यह लम्बे समय तक वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए बैकअप दे सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »