Insta360 Ace Pro 2 लॉन्च, AI फीचर्स के साथ 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट, जानें कीमत

Insta360 ने मंगलवार को ग्लोबल स्तर पर Insta360 Ace Pro 2 लॉन्च किया है।

Insta360 Ace Pro 2 लॉन्च, AI फीचर्स के साथ 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट, जानें कीमत

Photo Credit: Insta360

Insta360 Ace Pro 2 में 2.5 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Insta360 Ace Pro 2 की कीमत स्टैंडर्ड बंडल के लिए $399.99 है।
  • Insta360 Ace Pro 2 में 2.5 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले है।
  • Insta360 Ace Pro 2 1/1.3 इंच 8K सेंसर है।
विज्ञापन
Insta360 ने मंगलवार को ग्लोबल स्तर पर Insta360 Ace Pro 2 लॉन्च किया है। एक्शन कैमरा Ace सीरीज का नया एडिशन है। इसको लेकर दावा किया गया है कि यह पिछले मॉडल के मुकाबले में बेहतर इमेज क्वालिटी, आसान कैप्चरिंग, अपग्रेड ऑडियो, ज्यादा रग्ड डिजाइन और एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) फीचर्स लाता है। इसमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, 39 मीटर तक वॉटरप्रूफिंग, एक प्रो इमेजिंग चिप और Leica इंजीनियर्ड कलर प्रोफाइल जैसी खासियते हैं। आइए Insta360 Ace Pro 2 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Insta360 Ace Pro 2 Price


Insta360 Ace Pro 2 की कीमत स्टैंडर्ड बंडल के लिए $399.99 (लगभग 34,000 रुपये) से शुरू होती है। यह विंड गार्ड, बैटरी, स्टैंडर्ड माउंट, माइक कैप और एक यूएसबी टाइप-सी केबल के साथ आता है। इसके अलावा एक्शन कैमरा एक ड्यूल बैटरी बंडल में भी उपलब्ध है जिसमें बाकि एक्सेसरीज समान होने के साथ दो बैटरी शामिल हैं। इस बंडल की कीमत $419.99 (लगभग 35,000 रुपये) है। Insta360 का नया प्रोडक्ट पहले से ही ब्रांड वेबसाइट और ग्लोबल लेवल पर चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स पर खरीदारी के लिए उपलब्ध है।


Insta360 Ace Pro 2 Specifications


Insta360 Ace Pro 2 1/1.3 इंच 8K सेंसर के साथ 13.5 स्टॉप तक की डायनामिक रेंज और एक Leica SUMMARIT लेंस से लैस है। यह MP4 फॉर्मेट में 30 फ्रेम प्रति सेकंड (FPS), 4K 60fps एक्टिव HDR और स्लो स्पीड में 4K 120fps पर 8K तक वीडियो कैप्चर कर सकता है। इसके अलावा यह 50 मेगापिक्सल के अधिकतम रेजॉल्यूशन पर भी फोटो कैप्चर कर सकता है। एक्शन कैमरे में प्योरवीडियो नाम का एक स्पेशल शूटिंग मोड भी मिलता है जो नॉयज को कम करने और लो लाइट वाली कंडीशन में रियल टाइम में डिटेल्स  बढ़ाने के लिए एक कस्टम-ट्यून एआई न्यूरल नेटवर्क का लाभ प्रदान करता है। Insta360 का कहना है कि Ace Pro 2 को वॉयस या जेस्चर से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें ऑटो एडिट और एआई हाइलाइट्स एसिस्टेंट जैसे एआई बेस्ड क्रिएटर-फ्रेंडली ऐडिशन मिलते हैं।

Insta360 Ace Pro 2 में 2.5 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसमें पिछले मॉडल की तुलना में 70 प्रतिशत ज्यादा पिक्सल रेशियो, 6 प्रतिशत बेहतर ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत ज्यादा ड्यूरेबिलिटी है। एक्शन कैमरे में स्टेबल वीडियो के लिए फ्लोस्टेट स्टेबिलाइजेशन और एक ऑटो एप्लाइड 360-डिग्री होराइजन लॉक फीचर भी है जो वीडियो को स्टेबल पर रखता है। ड्यूराबिलिटी के मामले में Insta360 Ace Pro 2 एक रिमूवेबल लेंस गार्ड और एक नए विंड गार्ड के साथ आता है। दावा किया गया है कि यह एक्शन से वाले पलों को रिकॉर्ड करते हुए एयर नॉयज को दूर रखता है। यह 12 मीटर की गहराई तक पानी में सुरक्षित रह सकता है और-20 डिग्री सेल्सियस तक ठंडे तापमान को संभाल सकता है। एक्शन कैमरा 1,800mAh बैटरी से लैस है। इसमें 4K 30fps शूटिंग करते हुए 50 प्रतिशत लंबे रनटाइम के साथ एक नया एंड्योरेंस मोड है। इसे 18 मिनट में 80 प्रतिशत और 47 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »