16GB रैम, इंटेल i7 प्रोसेसर और 512GB SSD स्‍टोरेज के साथ सिर्फ 49,990 रुपये में लैपटॉप लॉन्‍च

InBook X1 Slim में 14 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जिसमें 300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 15 जून 2022 19:00 IST
ख़ास बातें
  • इन लैपटॉप्‍स का वजन 1.24kg है, जो इन्‍हें लाइटवेट बनाता है
  • इन्‍हें ऑरोरा ग्रीन, कॉस्मिक ब्लू, नोबल रेड कलर्स में लाया गया है
  • लैपटॉप में HD वेब कैमरा और स्‍टीरियो स्‍पीकर्स भी दिए गए हैं

InBook X1 Slim में 50Wh की बैटरी है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 9 घंटे तक वीडियो प्लेटाइम दे सकती है।

इनफ‍िनिक्‍स इनबुक एक्‍स1 स्लिम (Infinix InBook X1) लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी की पिछले साल पेश की गई InBook X1 लाइनअप में लेटेस्‍ट एंट्री है। Infinix ने इस लैपटॉप को सिर्फ 14.8mm थिकनेस और 1.24kg वजन के साथ ट्रैवलिंग प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया है। यह लैपटॉप 10th जेनरेशन के इंटेल कोर i3, i5 और i7 प्रोसेसर ऑप्‍शंस के साथ आता है। साथ ही 16GB तक रैम और 512GB तक SSD स्टोरेज से पैक है। InBook X1 Slim में 14 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जिसमें 300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
 

‘इनफ‍िनिक्‍स इनबुक एक्‍स1 स्लिम' के इंडिया में प्राइस 

Infinix InBook X1 स्लिम मॉडल में 10th जेनरेशन वाला इंटेल कोर i7 प्रोसेसर है। इसकी कीमत 49,990 रुपये है। वहीं, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड इंटेल कोर i5 मॉडल की कीमत 44,990 रुपये है, जबकि इंटेल कोर i3 प्रोसेसर वाला मॉडल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के लिए 29,990 रुपये से शुरू होता है। Infinix का यह लैपटॉप ऑरोरा ग्रीन, कॉस्मिक ब्लू, नोबल रेड और स्टारफॉल ग्रे कलर्स में खरीदा जा सकेगा। 
 

‘इनफ‍िनिक्‍स इनबुक एक्‍स1 स्लिम' के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

यह लैपटॉप 14 इंच के फुल-एचडी+ IPS डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 10th जेनरेशन वाले इंटेल कोर i7 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 16GB तक LPDDR4 रैम और 512GB तक M.2 NVMe PCIe 3.0 SSD स्टोरेज है। InBook X1 Slim में 50Wh की बैटरी है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 9 घंटे तक वीडियो प्लेटाइम दे सकती है। इसका 65W का USB टाइप-सी चार्जर लगभग 90 मिनट में लैपटॉप को पूरी तरह से चार्ज कर सकता है। 

InBook X1 Slim में एल्यूमीनियम अलॉय मेड मेटल बॉडी दी गई है। इसका वजन लगभग 1.24 किलोग्राम है। यह 14.8mm पतला है। लैपटॉप में HD वेब कैमरा और DTS तकनीक से लैस स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं। इसमें आइस स्टॉर्म 1.0 कूलिंग सिस्टम है, जो इसे लंबे वक्‍त तक गेमिंग या स्ट्रीमिंग के लिए बेहतरीन बना सकता है। सभी इनबुक X1 स्लिम लैपटॉप में 2 यूएसबी 3.0 पोर्ट, 2 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक एचडीएमआई 1.4 पोर्ट, एक एसडी कार्ड रीडर स्लॉट और एक 3.5 mm हेडसेट कॉम्बो जैक दिया गया है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Backlit keyboard
  • Quick USB Type-C charging
  • Light and relatively sturdy
  • Good keyboard
  • Good value for money
  • Bad
  • Older CPU could limit longevity
  • Low-quality trackpad
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई7

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11

एसएसडी

512GB

वज़न

1.24 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y05e किया लॉन्च, 5150mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Max में होगी सबसे बड़ी बैटरी, 7100mAh के साथ सिंगल चार्ज में चलेगा 58 घंटे!
  2. Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स
  3. मोबाइल की महंगी मार! Rs 8 हजार बढ़ गई Samsung Galaxy M47 फोन की कीमत
  4. Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y05e किया लॉन्च, 5150mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  5. Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  6. मोबाइल नेटवर्क गया तो इस देश में ट्रेनें हो गईं ठप! भारत में भी हो सकता है? जानें
  7. 5000mAh बैटरी वाला Xiaomi फोन 21 हजार सस्ता खरीदें! Flipkart पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  9. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  10. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.