• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत खरीदेगा मिसाइल लेकर उड़ने वाले अमेरिकी MQ 9 लड़ाकू ड्रोन! जानें फीचर्स

भारत खरीदेगा मिसाइल लेकर उड़ने वाले अमेरिकी MQ 9 लड़ाकू ड्रोन! जानें फीचर्स

Gerenal Atomics के पास और भी कई प्रीडेटर ड्रोन्स हैं, जिनमें MQ-9B STOL, MQ-9B SeaGuardian, MQ9B SkyGuardian के साथ-साथ और भी कई ड्रोन्स शामिल हैं।

भारत खरीदेगा मिसाइल लेकर उड़ने वाले अमेरिकी MQ 9 लड़ाकू ड्रोन! जानें फीचर्स
ख़ास बातें
  • MQ-9A Reaper ड्रोन की बात करें, तो यह 50,000 फीट की हाइट पर उड़ सकता है
  • इसकी टॉप स्पीड 240 KTAS (445 kmph) है
  • इसका मैक्सिमम ग्रॉस टेकऑफ वजन 4,763 किलो है
विज्ञापन
भारत की हवाई सुरक्षा और इंटेलिजेंस क्षमता और मजबूत होने वाली है, क्योंकि अमेरिका से आर्म्ड ड्रोन MQ-9 प्रीडेटर की खरीद को रक्षा खरीद परिषद ने मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे से पहले रक्षा खरीद का यह सबसे बड़ा फैसला लिया गया है। ये करीब 3 अरब डॉलर की डील होने वाली है, जिसमें भारत को अमेरिका क्वारा 30 प्रीडेटर ड्रोन्स डिलीवर किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से वायुसेना और थलसेना प्रत्येक को 8 ड्रोन और नौसेना को 14 ड्रोन दिए मिलेंगे।

सूत्रों का हवाला देते हुए NDTV की रिपोर्ट बताती है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार, 15 जून को हुई रक्षा खरीद परिषद की बैठक में MQ-9 की खरीद की डील को मंजूरी दी गई। इसके लिए आखिरी मंजूरी कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी से मिलनी है। भारत अमेरिका से 30 ड्रोन खरीदने वाला है, जो देश की तीनों सेना को बांटे जाएंगे।

रिपोर्ट बताती है कि डील 3 अरब डॉलर की है। 30 MQ-9 ड्रोन में से थलसेना और वायुसेना को 8-8 और नौसेना को 14 ड्रोन मिलेंगे।

General Atomics Aeronautical Systems द्वारा डेवलप MQ-9 के जरिए 1200 किलोमीटर दूर से ही दुश्मन पर मिसाइल से हमला किया जा सकता है। अमेरिका ने इसे और इस तरह के कुछ अन्य मॉडल्स को इराक और अफगानिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों पर नजर रखने और हमलों के लिए इस्तेमाल किया था।

यूं तो अमेरिका के पास कई प्रीडेटर ड्रोन्स हैं, लेकिन हम पॉपुलर MQ-9A Reaper ड्रोन की बात करें, तो यह 50,000 फीट की मैक्सिमम हाइट पर उड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 240 KTAS (445 kmph) है। इसकी लंबाई 36 फीट, विंग स्पैन 66 फीट और मैक्सिमम ग्रॉस टेकऑफ वजन 4,763 किलो है।

Gerenal Atomics के पास और भी कई प्रीडेटर ड्रोन्स हैं, जिनमें MQ-9B STOL, MQ-9B SeaGuardian, MQ9B SkyGuardian के साथ-साथ और भी कई ड्रोन्स शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं, जहां रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच हथियारों और जमीनी वाहनों के सह-उत्पादन पर भी चर्चा की उम्‍मीद की जा रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »