सेमीकंडक्टर में बड़ी ताकत बनेगा भारत, सरकार ने दी 3 यूनिट्स को मंजूरी

सेमीकंडक्टर्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों की संख्या कम होने से डिमांड को पूरा करने में मुश्किल हो रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मार्च 2024 17:20 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में सेमीकंडक्टर्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है
  • इन यूनिट्स से लगभग 20,000 टेक्नोलॉजी जॉब्स मिलेंगी
  • सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है

सरकार ने सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए बहुत सी सुविधाएं दी हैं

केंद्र सरकार ने तीन सेमीकंडक्टर यूनिट्स के लिए स्वीकृति दी है। पिछले कुछ वर्षों में सेमीकंडक्टर्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों की संख्या कम होने से डिमांड को पूरा करने में मुश्किल हो रही है। देश में तीन सेमीकंडक्टर यूनिट्स का कंस्ट्रक्शन जल्द शुरू हो जाएगा। 

कम्युनिकेशंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने बताया, "प्रधानमंत्री ने देश में सेमीकंडक्टर यूनिट लगाने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पहली यूनिट टाटा ग्रुप और पावरचिप-ताइवान की होगी। यह गुजरात के धोलेरा में लगेगी।" उन्होंने कहा कि इन तीनों यूनिट्स में कुल 1.26 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट होगा। अश्विनी का कहना था, "इससे 50,000 वेफर्स की मैन्युफैक्चरिंग होगी। इसकी वार्षिक मैन्युफैक्चरिंग 300 करोड़ चिप्स की होगी। पूर्वोत्तर में पहली सेमीकंडक्टर यूनिट असम में होगी।" इन यूनिट्स से लगभग 20,000 टेक्नोलॉजी जॉब्स और लगभग 60,000 इनडायरेक्ट जॉब्स मिलेंगी। 
Advertisement

अश्विनी ने बताया, "देश में इन यूनिट्स के साथ सेमीकंडक्टर के लिए इकोसिस्टम स्थापित होगा। देश के पास चिप डिजाइन में मजबूत क्षमता है। इन यूनिट्स के साथ चिप फैब्रिकेशन में भी क्षमता बनेगी।" सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग के लिए पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने इंसेंटिव्स देने की घोषणा की थी। अमेरिकी कंपनी Micron Technology की भी देश में सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की योजना है। Micron Technology ने गुजरात के साणंद में एडवांस्ड सेमीकंडक्टर असेंबली प्लांट लगाने की तैयारी की है। इस प्लांट का कंस्ट्रक्शन Tata Projects करेगी। यह प्लांट 93 एकड़ में होगा। पिछले वर्ष प्रधानमंत्री मोदी ने देश में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने वालों को केंद्र सरकार की ओर से 50 प्रतिशत तक की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी। 

मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार ने सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए बहुत सी सुविधाएं दी हैं। उनका कहना था कि देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की जोरदार ग्रोथ होगी। सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया था कि सेमीकंडक्टर डिजाइन पर कोर्सेज को शुरू करने के लिए 300 कॉलेज की पहचान की गई है। मोदी का कहना था कि दुनिया में हुई प्रत्येक औद्योगिक क्रांति के पीछे लोगों की महत्वाकांक्षाएं थी और वह मानते हैं कि चौथी औद्योगिक क्रांति का कारण भारत की महत्वाकांक्षाएं होंगी। Reliance Industries ने भी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में उतरने की योजना बनाई है। इसके लिए टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को लेकर कंपनी की विदेशी चिपमेकर्स के साथ बातचीत हो रही है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में फैसला नहीं किया है कि वह इस सेक्टर में इनवेस्टमेंट करना चाहती है या नहीं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.