8 अरब डॉलर का हो जाएगा भारत का डेटा सेंटर मार्केट, ये शहर बने बड़े हब

मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बंगलूरू में डेटा सेंटरों की संख्‍या बढ़ रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2024 18:19 IST
ख़ास बातें
  • भारत का डेटा सेंट मार्केट पकड़ रहा रफ्तार
  • अगले साल तक 8 अरब डॉलर का हो जाएगा
  • कंटेंट क्र‍िएशन मार्केट में भी आएगी तेजी

ग्‍लोबल डेटा सेंटर मार्केट 2023 में 227 अरब डॉलर का था, जो 2025 तक 250 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

भारत का डेटा सेंटर मार्केट अगले साल तक 8 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्‍मीद है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में यह मार्केट 7 अरब डॉलर का था। टेक-इनेबल्ड मार्केट इंटेलिजेंस फर्म ‘1लैटिस' की रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बंगलूरू में डेटा सेंटरों की संख्‍या बढ़ रही है। इसकी वजह देश के डेटा खपत में बढ़ोतरी, लेटेस्‍ट टेक्‍नॉलजी का सामने आना और सरकार से मिल रहा समर्थन अहम है। गौरतलब है कि भारत सरकार देश में डेटा सेंटरों के निर्माण पर जोर दे रही है। 

केंद्र की ‘डेटा सेंटर प्रोत्साहन योजना' और ‘मेक इन इंडिया' जैसी कोशिशों ने भारत में डेटा सेंटरों के निर्माण को गति दी है। ग्‍लोबल लेवल की बात करें तो डेटा सेंटर मार्केट 2023 में 227 अरब डॉलर का था, जो 2025 तक 250 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। 

भारत की बात करें तो अगले 4 साल में 500 मेगावाट एक्‍स्‍ट्रा डेटा सेंटर कैपि‍सिटी जोड़ने की क्षमता है। साल 2019 में यह 540 मेगावाट था और 2023 में 1,011 मेगावाट हो गया है। अगले 4 साल में यह 1500 मेगावाट तक पहुंच सकता है। 
 
 

480 अरब डॉलर का होगा कंटेंट क्र‍िएशन मार्केट 

भारत के कंटेंट क्रिएशन मार्केट का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि भारत दुनिया की कंटेंट क्रिएशन कैपिटल बनने की ओर बढ़ रहा है। अभी यह मार्केट 30 अरब डॉलर का है, जो 2035 तक 480 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

दिल्‍ली में आयोजित ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024' के दौरान एक पैनल चर्चा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने इन्‍फर्मेशन तक पहुंच की आजादी पर जोर दिया। उन्होंने डिजिटल क्रांति को लेकर 6G जैसी नेक्स्ट जनरेशन टेक्‍नॉलजी को अपनाने की अहमियत पर भी रोशनी डाली। 
Advertisement

मंत्री ने कहा कि छोटे शहरों में कंटेंट कंजप्शन का पैटर्न डेवलप हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि एआई, ह्यूमन क्रिएटिविटी की जगह नहीं लेगा, बल्कि उसके पूरक के रूप में काम करेगा। उन्‍होंने बताया कि एआई से लोकल कंटेंट को बढ़ावा मिल रहा है। भारत में यूट्यूब का करीब 95 प्रतिशत इस्तेमाल क्षेत्रीय भाषाओं में किया जा रहा है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  2. Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू? यहां देखें पूरा कंपैरिजन
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  5. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  2. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  3. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  4. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  6. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  7. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  8. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  9. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  10. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.