IIT मद्रास के Pavan Davuluri बने माइक्रोसॉफ्ट विंडो के नए हेड, जानें

IIT मद्रास के पवन दावुलुरी को Microsoft विंडोज और सरफेस का नया बॉस बनाया गया है। दावुलुरी से पहले पनोस पानाय इस पद पर काबिज थे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मार्च 2024 12:59 IST
ख़ास बातें
  • IIT मद्रास के पवन दावुलुरी Microsoft विंडोज और सरफेस के नए बॉस बने हैं।
  • भारत से ताल्लुक रखने वाले पवन दावुलुरी ने IIT मद्रास से ग्रेजुएशन की थी।
  • मैरीलैंड यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद Microsoft से जुड़ गए थे।

Photo Credit: linkedin/Pavan Davuluri

IIT मद्रास के पवन दावुलुरी को Microsoft विंडोज और सरफेस का नया बॉस बनाया गया है। दावुलुरी से पहले पनोस पानाय इस पद पर काबिज थे। पनाय बीते साल यह पद छोड़कर Amazon में शामिल हुए थे। उसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज और सरफेस ग्रुप को अलग-अलग कर दिया था। इससे पहले दावुलुरी ने सरफेस सिलिकॉन को संभाला था और विंडोज डिमार्टमेंट को मिखैल पारखिन ने संभाला था। अब पारखिन के बाद दावुलुरी ने विंडोज और सरफेस दोनों की जिम्मेदारी ली है।

दावुलुरी भारत से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने आईआईटी मद्रास से ग्रेजुएशन की थी। मैरीलैंड यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद रिलिएबिलिटी कंपोनेंट मैनेजर के तौर पर माइक्रोसॉफ्ट में शामिल हो गए। दावुलुरी बीते 23 सालों से ज्यादा समय से माइक्रोसॉफ्ट में काम कर रहे हैं। अब नए पद पर आने के साथ वह सुंदर पिचाई और सत्य नडेला जैसे अन्य लोगों के साथ अमेरिका में टेक कंपनियों में नेतृत्व करने वाले भारतीयों की कैटेगरी में शामिल हो गए हैं। माइक्रोसॉफ्ट के एक्सपीरियंस और डिवाइसेज के हेड राजेश झा के एक आंतरिक पत्र में पारखिन के पद छोड़ने और दावुलुरी के नए पद पर काबिज होने की घोषणा की गई। दावुलुरी अब झा को रिपोर्ट करेंगे। 

उन्होंने लिखा कि “इस बदलाव के तौर पर हम एक्सपीरियंस + डिवाइसेस (ई + डी) डिवीजन के मुख्य भाग के तौर पर विंडोज एक्सपीरियंस और विंडोज + डिवाइसेज टीम को एक साथ ला रहे हैं। यह हमें इस एआई युग के लिए विंडोज क्लाइंट और क्लाउड तक फैले सिलिकॉन, सिस्टम, एक्सपीरियंस और डिवाइसेज के निर्माण के लिए एक बड़े विजन को अपनाने में मदद करेगा। पवन दावुलुरी इस टीम को लीड करेंगे और मुझे रिपोर्ट करते रहेंगे। शिल्पा रंगनाथन और जेफ जॉनसन और उनकी टीम पवन को रिपोर्ट करेंगी। विंडोज टीम एआई, सिलिकॉन और एक्सपीरियंस पर माइक्रोसॉफ्ट AI टीम के साथ मिलकर काम करती रहेंगी।''

राजेश झा ने टीम को माइक्रोसॉफ्ट एआई ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना के बाद विंडोज और वेब एक्सपीरियंस (WWE) टीम के अंदर बदलावों के बारे में सूचित किया। WWE से ट्रांसफर होकर केविन स्कॉट की देखरेख में मिखैल पारखिन नई रोल देखेंगे। विंडोज एक्सपीरियंस और विंडोज + डिवाइसेज का एक्सपीरियंस + डिवाइसेज (ई+डी) डिवीजन में मिलने के बाद पवन दावुलुरी के लीड में एआई युग के लिए सिस्टम, एक्सपीरियंस और डिवाइस की ग्रोथ पर काम करना है। शिल्पा रंगनाथन और जेफ जॉनसन सीधे दावुलुरी को रिपोर्ट करेंगे। विंडोज टीम एआई, सिलिकॉन और एक्सपीरियंस पर माइक्रोसॉफ्ट एआई के साथ मिलकर काम करेगी। वेब एक्सपीरियंस टीम अब माइक्रोसॉफ्ट एआई ऑर्गेनाइजेशन के अंदर मुस्तफा को रिपोर्ट करेगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Microsoft, IIT Madras, Pavan Davuluri

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  11. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.