Hyundai इस देश में अपनी फैक्टरी सिर्फ 77 डॉलर में बेचेगी, कंपनी को होगा बड़ा नुकसान

पिछले लगभग दो वर्ष से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण बहुत सी कंपनियों को रूस से अपना कारोबार समेटना पड़ा है। इन कंपनियों की लिस्ट में ह्यंडुई भी शामिल हो गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2023 09:07 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की रूस में फैक्टरी को एक टोकन रकम पर बेचा जा रहा है
  • भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट में ह्युंडई बड़ी कंपनियों में से एक है
  • इसने देश में अपने सभी मॉडल्स में छह एयरबैग्स उपलब्ध कराने की घोषणा की है

कई इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनियों ने रूस में अपने बिजनेस को बंद करने का फैसला किया है

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai की रूस में फैक्टरी कौड़ियों के दाम बिकने जा रही है। पिछले लगभग दो वर्ष से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण बहुत सी कंपनियों को रूस से अपना कारोबार समेटना पड़ा है। इन कंपनियों की लिस्ट में ह्यंडुई भी शामिल हो गई है। इसकी रूस में फैक्टरी को 77 डॉलर की टोकन रकम पर बेचा जा रहा है। इससे कंपनी को 21.9 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ेगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ह्युंडई ने रेगुलेटरी फाइलिंग में रूस की अपनी फैक्टरी को बेचने की योजना की जानकारी दी है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से इस फैक्टरी में कामकाज बंद है। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में मौजूद इस फैक्टरी के एसेट्स को ह्युंडई ऑटोमोटिव सर्विसेज से जुड़ी एक लोकल कंपनी Art Finance को ट्रांसफर करना चाहती है। इससे पहले जर्मनी की ऑटोमोबाइल कंपनी Volkswagen ने भी रूस में अपने एसेट्स को Art Finance को बेचा था। 
Advertisement

यूक्रेन और रूस के युद्ध से पहले ह्युंडई और इसकी सब्सिडियरी Kia रूस की टॉप तीन कार कंपनियों में शामिल थी। इस युद्ध के बाद से कई इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनियों ने रूस में अपने बिजनेस को बंद करने का फैसला किया था। इसके बाद रूस का ऑटोमोबाइल मार्केट कुछ लोकल और चाइनीज कार मेकर्स के लिए खुल गया है। इस मार्केट में चीन से इम्पोर्ट की जाने वाली कारों की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 49 प्रतिशत हो गई है। चीन की कंपनियां उन फैक्टरियों को भी टेकओवर कर रही हैं जिनका मालिकाना हक पहले इंटरनेशनल कंपनियों के पास था। 

भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट में ह्युंडई बड़ी कंपनियों में से एक है। ह्युंडई ने देश में अपने सभी मॉडल्स में छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड के तौर पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसके अलावा तीन प्वाइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमांइडर जैसे अन्य सेफ्टी फीचर्स को भी कंपनी सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध कराएगी। ह्युंडई के 13 मॉडल्स में से 10 में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) को सभी मॉडल्स और वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड के तौर पर दिया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि उसके पांच मॉडल्स में एडवांस्ड ड्राइवर एड्स सिस्टम (ADAS) भी मिलेगा। हाल ही में देश में शुरू हुए भारत NCAP क्रैश टेस्ट का भी ह्युंडई ने स्वागत किया है। कंपनी इस टेस्ट के लिए शुरुआत में अपने तीन मॉडल्स को शामिल करने की जानकारी दी है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  2. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  4. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  5. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  7. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  8. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  9. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  10. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.