Hyundai की  Exter होगी 10 जुलाई को लॉन्च, पेट्रोल और CNG इंजन का मिलेगा ऑप्शन

इसके लिए कंपनी की डीलरशिप्स पर बुकिंग शुरू हो गई है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और CNG का ऑप्शन मिलेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 मई 2023 15:44 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ महीनों से कंपनी Exter की टेस्टिंग कर रही है
  • Exter की बुकिंग सिर्फ 11,000 रुपये में कराई जा सकती है
  • इसके डैशकैम का LCD डिस्प्ले 5.84 cm का है

इसमें डुअल कैमरा के साथ डैशकैम और स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे कुछ नए फीचर्स दिए जाएंगे

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Hyundai ने अपनी माइक्रो SUV Exter को 10 जुलाई को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इसके लिए कंपनी की डीलरशिप्स पर बुकिंग शुरू हो गई है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और CNG का ऑप्शन मिलेगा। पिछले कुछ महीनों से कंपनी Exter की टेस्टिंग कर रही है। 

यह ह्युंडई की वेन्यू से नीचे के सेगमेंट में होगी। इसका मुकाबला Tata Motors की Punch, Nissan की Magnite और Maruti Suzuki की Fronx से होगा। Exter को EX S, SX, SX(O) और SX(O) Connect वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें डुअल कैमरा के साथ डैशकैम और स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे कुछ नए फीचर्स दिए जाएंगे। इसकी सनरूफ वॉयस कमांड्स पर भी काम करेगी। हालांकि, यह फीचर Exter के टॉप वेरिएंट में ही मिलने की संभावना है। इसके डैशकैम का LCD डिस्प्ले 5.84 cm का है और इसके साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कई रिकॉर्डिंग मोड और फुल HD रिकॉर्डिंग की सुविधा होगी। 

Exter की बुकिंग सिर्फ 11,000 रुपये में ऑनलाइन या कंपनी की डीलरशिप पर कराई जा सकती है। Hyundai Exter में 1.2  लीटर VTVT NA पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कंपनी की Venue, i20, Grand i10 Nios और Aura में भी मिलता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन दिया गया है। इस SUV का CNG ऑप्शन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाला है। इसमें  8 इंच फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जर, एपल कारप्ले / एंड्रॉइड ऑटो, सेमी-डिजिटल क्लस्टर और सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग हैं। 

इसका डिजाइन ह्युंडई के नए डिजाइन सिस्टम पर बेस्ड है, जिसमें एच-शेप एलईडी डीआरएल के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है। इसके ऊपर के हिस्से में टर्न इंडिकेटर और नीचे हेडलैंप क्लस्टर है। Exter की साइड में डुअल टोन एलॉय व्हील्स के साथ स्क्वार्ड व्हील आर्च मिलता है। इसके रियर में एक ब्लैक स्ट्रिप है जो दोनों टेल लैंप से लिंक है। इसमें डिफ्यूजर के साथ एक ब्लैक-आउट बंपर दिया गया है। इसके टेललैंप्स में एलईडी का एलिमेंट शामिल है। इसे छह मोनोटोन और 3 डुअल टोन कलर्स में खरीदा जा सकेगा। पिछले कुछ वर्षों में  SUV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसी वजह से बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस सेगमेंट में अपने नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। ह्युंडई को Exter से माइक्रो SUV सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद हो सकती है। 
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.