• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Hyundai Exter Micro SUV मात्र 11 हजार में करें बुक, Tata Punch और Citroen को देगी टक्कर, जानें क्या है खास

Hyundai Exter Micro SUV मात्र 11 हजार में करें बुक, Tata Punch और Citroen को देगी टक्कर, जानें क्या है खास

बुकिंग की बात की जाए तो Hyundai Exter Micro SUV को मात्र 11 हजार रुपये में ऑनलाइन या नजदीकी डीलरशिप से बुक कर सकते हैं।

Hyundai Exter Micro SUV मात्र 11 हजार में करें बुक, Tata Punch और Citroen को देगी टक्कर, जानें क्या है खास

Photo Credit: Hyundai

Hyundai Exter में 1.2 लीटर VTVT NA पेट्रोल इंजन होगा।

ख़ास बातें
  • Hyundai Motor India ने हाल ही में Exter Micro SUV का खुलासा किया था।
  • Hyundai Exter Micro SUV को मात्र 11,000 रुपये में ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
  • Hyundai Exter में 1.2 लीटर VTVT NA पेट्रोल इंजन दिया गया है।
विज्ञापन
Hyundai Motor India ने हाल ही में Exter Micro SUV  का खुलासा किया था। आज Exter Micro SUV की बुकिंग शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक महज 11 हजार रुपये में इस कार को ऑनलाइन या नजदीकी डीलरशिप से जाकर बुक कर सकते हैं। हुंडई इस एसयूवी को फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है। मार्केट में आने के बाद Exter Micro SUV की टक्कर Tata Punch और Citroen से हो सकती है। आइए  Hyundai Exter Micro SUV के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Hyundai Exter Micro SUV की बुकिंग


बुकिंग की बात की जाए तो Hyundai Exter Micro SUV को मात्र 11 हजार रुपये में ऑनलाइन या नजदीकी डीलरशिप से बुक कर सकते हैं।
 

Hyundai Exter का इंजन और पावर


Hyundai Exter में 1.2  लीटर VTVT NA पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि Venue, i20, Grand i10 Nios और Aura में भी मिलता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 5 स्पीड मैनुअल और AMT दिया गया है। इस SUV में एक CNG ऑप्शन भी मिलेगा जो 5-स्पीड मैनुअल से लैस है।

फीचर्स की बात करें तो Exter में फर्स्ट इन-सेगमेंट सनरूफ, 8 इंच फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एक वायरलेस चार्जर, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले / एंड्रॉइड ऑटो, सेमी-डिजिटल क्लस्टर और 6 एयरबैग दिए जा सकते हैं। Exter 5 वेरिएंट्स - ईएक्स, एस, एसएक्स, एसएक्स (ओ) और एसएक्स (ओ) कनेक्ट में पेश होगा।

डिजाइन की बात की जाए तो Exter हुंडई की नई डिजाइन लैंग्वेज पर बेस्ड है, जिसमें एच-शेप एलईडी डीआरएल के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है। ऊपरी पार्ट टर्न इंडीकेटर है, वहीं लोअर पार्ट हेडलैंप क्लस्टर है। डिजाइन की बात करें तो Exter, Hyundai की नई डिजाइन लैंग्वेज पर बेस्ड है और इसमें एच-शेप के एलईडी डीआरएल के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप होगा। ऊपरी हिस्से में टर्न इंडिकेटर्स हैं जबकि निचले हिस्से में प्रोजेक्टर लैंप के साथ हेडलैंप क्लस्टर है। 

साइड में Exter को ड्यूल-टोन एलॉय व्हील्स के साथ स्क्वार्ड व्हील आर्च मिलता है। रियर में Exter में एक ब्लैक स्ट्रिप है जो दोनों टेल लैंप से लिंक है। इसमें डिफ्यूजर के साथ एक ब्लैक-आउट बम्पर भी दिया गया है। टेललैंप्स में एलईडी ट्रीटमेंट भी है। इसमें फ्रंट की ओर 'एच' शेप के डीआरएल हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें 6 मोनोटोन और 3 ड्यूल टोन शामिल होंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »