Hyundai की कारों पर इस महीने मिलेगा 1 लाख रुपये तक फेस्टिव डिस्काउंट

Hyundai Kona Electric पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह केवल कैश डिस्काउंट के तौर पर उपलब्ध है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2022 15:45 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने अपने चुनिंदा व्हीकल्स डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की है
  • रिटेल कार सेल्स में ह्युंडई दूसरे स्थान पर है
  • कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के तौर पर यह ऑफर मिलेगा

यह ऑफर कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज के तौर पर इस महीने उपलब्ध है

देश में बड़ी संख्या में कारों की बिक्री करने वाली Hyundai ने अपने चुनिंदा व्हीकल्स पर दिवाली के लिए डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की है। कंपनी की ओर से Hyundai Grand i10 Nios, Hyundai i20, Hyundai Kona Electric और  Hyundai Aura पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

यह ऑफर कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज के तौर पर 31 अक्टूबर तक उपलब्ध है। इन कारों को डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता हैः

Hyundai Aura 

इस हैचबैक के सभी वेरिएंट्स पर इस महीने 33,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। यह कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के तौर पर उपलब्ध होगा। इस ऑफर में सरकारी और कॉरपोरेट एंप्लॉयीज (3,000 रुपये का डिस्काउंट) को भी दिया जाएगा। यह कार पेट्रोल और CNG दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 

Hyundai Grand i10 Nios

यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसके पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट्स पर 48,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यह कैश डिस्काउंट (35,000 रुपये तक) और एक्सचेंज डिस्काउंट (10,000 रुपये तक) के तौर पर दिया जाएगा। इस ऑफर का फायदा सरकारी और कॉरपोरेट एंप्लॉयीज भी ले सकेंगे।

Hyundai i20

इस कार पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। यह इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स पर मिलेगा। देश भर में कंपनी की ऑथराइज्ड डीलरशिप्स पर डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी। 

Hyundai Kona Electric
Advertisement
कंपनी की इस इलेक्ट्रिक कार पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह केवल कैश डिस्काउंट के तौर पर उपलब्ध है। इस कार पर एक्सचेंज बोनस या कॉरपोरेट बेनेफिट नहीं मिलेगा। इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में तेजी आ रही है। कंपनी इस सेगमेंट में कुछ नए मॉडल लॉन्च करने की योजना रखती है। Hyundai Kona Electric की बिक्री में इस वर्ष बढ़ोतरी हुई है। अगस्त में कंपनी ने इस कार की 69 यूनिट बेची, यह आंकड़ा पिछले वर्ष के इसी महीने में केवल 12 यूनिट का था। अगस्त में पैसेंजर कारों की रिटेल सेल्स के लिहाज से ह्युंडई दूसरे स्थान पर रही। हालांकि, कंपनी की बिक्री में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में कमी हुई है। ह्युंडई ने अगस्त में 43,188 यूनिट्स बेची हैं। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  10. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.