Hummer EV की भारी डिमांड, General Motors ने बंद की बुकिंग

हमर की प्रोडक्शन कैपेसिटी से अधिक डिमांड होने के कारण General Motors ने नई बुकिंग को रोक दिया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 सितंबर 2022 16:19 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने Hummer के पिकअप वर्जन की लगभग 400 यूनिट्स की डिलीवरी दी है
  • हमर को पावर ड्राइविंग के लिए पसंद किया जाता है
  • कई देशों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ रही है

कंपनी जल्द ही इसके SUV वर्जन की डिलीवरी शुरू करेगी

पावर ड्राइविंग के लिए दुनिया भर में पसंद की जाने वाली Hummer के इलेक्ट्रिक वर्जन की जोरदार डिमांड है। प्रोडक्शन कैपेसिटी से अधिक डिमांड होने के कारण General Motors ने इसके लिए नई बुकिंग बंद कर दी है। कंपनी ने बताया कि इस वर्ष की शुरुआत से जून तक उसने Hummer के पिकअप वर्जन की लगभग 400 यूनिट्स की डिलीवरी दी है।

कंपनी जल्द ही इसके SUV वर्जन की डिलीवरी शुरू करेगी। इसके पास पिकअप के लिए लगभग 45,000 और SUV की भी इतनी ही बुकिंग्स हैं। General Motors ने कहा, "इस भारी डिमांड के कारण Hummer EV की बुकिंग पूरी हो गई है।" हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि वह पहले से ऑर्डर वाली लगभग 90,000 इलेक्ट्रिक Hummer की कब तक डिलीवरी देगी। ऑटोमोबाइल कंपनियों के EV मॉडल्स की बिक्री बढ़ने का यह एक और संकेत है। हालांकि,  EV की डिमांड की तुलना में सप्लाई कम है और इन कंपनियों को तेजी से प्रोडक्शन बढ़ाने की जरूरत है। 
Advertisement

General Motors ने 2035 तक केवल जीरो-इमिशन व्हीकल्स बनाने का टारगेट रखा है। बहुत सी अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियां भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रेंज बढ़ा रही हैं। General Motors ने हाल ही में कार रेंटल सर्विस Hertz को 1,75,000 EV बेचने का एग्रीमेंट किया था। इसे पूरा करने में लगभग पांच वर्ष लगेंगे। फोर्ड के पास भी EV पिकअप -150 Lightning और Mustang Mach-E SUV के लिए कई वर्षों के ऑर्डर हैं। फोर्ड ने पिछले वर्ष के अंत में F-150 Lightning के ऑर्डर्स दो लाख यूनिट पर पहुंचने के बाद नई बुकिंग लेनी बंद कर दी थी। 

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में अमेरिकी कंपनी टेस्ला को कड़ी टक्कर मिल रही है। हाल ही में  चीन कीBYD ने टेस्ला को मात देकर ग्लोबल लेवल पर सबसे अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बिक्री की है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में BYD ने लगभग 3,54,000 EV बेचकर 266 प्रतिशत की वार्षिक ग्रोथ हासिल की। इस अवधि में टेस्ला की सेल्स लगभग 2,54,000 यूनिट की रही। Counterpoint के ग्लोबल EV सेल्स ट्रैकर के अनुसार, इन व्हीकल्स की कुल सेल्स दूसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 61 प्रतिशत बढ़कर 21.8 लाख यूनिट की रही। इस मार्केट में चीन 12.4 लाख यूनिट्स के साथ टॉप पर है। चीन में यह बिक्री सालाना आधार पर लगभग 92 प्रतिशत बढ़ी है। यूरोप और अमेरिका का दूसरा और तीसरा स्थान था। यह पहली बार है कि जब किसी ऑटोमोबाइल कंपनी ने EV की सेल्स में टेस्ला को पीछे छोड़ा है। टेस्ला की बिक्री में गिरावट के बड़े कारण सेमीकंडक्टर की कमी और महामारी रहे। हालांकि, कंपनी के लिए इस वर्ष की दूसरी छमाही बेहतर होने की संभावना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.