PC मेकर HP कॉस्ट घटाने के लिए करेगी 6,000 वर्कर्स की छंटनी

कंपनी के पास लगभग 61,000 वर्कर्स हैं। इसका लक्ष्य अगले तीन वर्षों में कॉस्ट लगभग 1.4 अरब डॉलर घटाने का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 नवंबर 2022 16:23 IST
ख़ास बातें
  • HP की योजना अगले तीन वर्षों में कॉस्ट लगभग 1.4 अरब डॉलर घटाने की है
  • कंपनी को रेवेन्यू में कमी का सामना करना पड़ा है
  • इस महीने एमेजॉन, मेटा और ट्विटर जैसी टेक कंपनियों ने भी छंटनी की है

कंपनी के तिमाही रेवेन्यू में 11.2 प्रतिशत की कमी हुई है

कंप्यूटर हार्डवेयर और प्रिंटर्स बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल Hewlett Packard (HP) ने रेवेन्यू में कमी आने के कारण अगले तीन वर्षों में लगभग 6,000 वर्कर्स की छंटनी करने की जानकारी दी है। कंपनी के पास लगभग 61,000 वर्कर्स हैं। इसका लक्ष्य अगले तीन वर्षों में कॉस्ट लगभग 1.4 अरब डॉलर घटाने का है। 

इस महीने कुछ अन्य बड़ी टेक कंपनियों ने भी बड़ी संख्या में छंटनी की घोषणा की थी। इनमें  Amazon, फेसबुक को चलाने वाली Meta और Twitter शामिल हैं। HP के CEO Enrique Lores ने एक स्टेटमेंट में बताया कि कॉस्ट घटाने की योजना से कंपनी को कस्टमर्स की जरूरतें बेहतर तरीके से पूरी करने के साथ ही लंबी अवधि में वैल्यू बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस बारे में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "यह हमारे लिए बहुत मुश्किल फैसला है क्योंकि इससे हमारे सहकर्मियों पर असर पड़ेगा। हम लोगों के साथ सहानुभूति और सम्मान का व्यवहार रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" कंपनी के तिमाही रेवेन्यू में 11.2 प्रतिशत की कमी हुई है। 
Advertisement

मेटा ने 11,000 से अधिक स्टाफ को निकालने की घोषणा की थी। दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति Elon Musk के माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने के बाद कंपनी की लगभग आधी वर्कफोर्स को बाहर किया गया है। महामारी के दौरान टेक कंपनियों का बिजनेस तेजी से बढ़ा था और इसका असर उनके वैल्यूएशंस पर भी दिखा था। इस वर्ष इन्फ्लेशन और इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी से इन कंपनियों के वैल्यूएशंस में काफी गिरावट आई है। मेटा के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Mark Zuckerberg ने एंप्लॉयीज को मैसेज में बताया था, "मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों के कमजोर होने, कॉम्पिटिशन बढ़ने और विज्ञापनों में कमी से हमारा रेवेन्यू अनुमान से बहुत कम रहा है। मुझसे गलती हुई है और मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं।" उन्होंने कहा था कि कंपनी को अपने रिसोर्सेज AI, विज्ञापनों और मेटावर्स प्रोजेक्ट जैसे ग्रोथ की अधिक संभावना वाले एरिया में लगाने की जरूरत है। 

कंपनी से हटाए जाने वाले स्टाफ को 16 सप्ताह की बेस पे के साथ ही प्रत्येक वर्ष की सर्विस के लिए दो अतिरिक्त सप्ताह की बेस पे दी जाएगी। इसके अलावा छह महीने की हेल्थकेयर कॉस्ट का भी कंपनी भुगतान करेगी। मेटा ने बताया कि वह गैर जरूरी खर्च को घटाने के साथ ही अगले वर्ष की पहली तिमाही तक हायरिंग को रोकने की भी योजना बना रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.