• होम
  • इंटरनेट
  • फ़ीचर
  • पासवर्ड भूल गए? ये रहा क्रोम और फायरफॉक्स पर स्टोर किए गए पासवर्ड देखने का तरीका

पासवर्ड भूल गए? ये रहा क्रोम और फायरफॉक्स पर स्टोर किए गए पासवर्ड देखने का तरीका

पासवर्ड भूल गए? ये रहा क्रोम और फायरफॉक्स पर स्टोर किए गए पासवर्ड देखने का तरीका
विज्ञापन
अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर ब्राउजर में काम करते समय हम अकसर अपने पासवर्ड स्टोर करने का विकल्प चुनते हैं। ब्राउजर में स्टोर हुए ये पासवर्ड इनक्रिप्टेड फॉर्म में स्टोर हो जाते हैं। कई बार बाद में हम अपने फेसबुक, ट्विटर या दूसरे काम के पासवर्ड भूल जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप पहले से ब्राउजर में स्टोर हुए पासवर्ड को किस तरह हिस्ट्री डिलीट होने के बाद भी रिट्रीव कर सकते हैं?

आज हम आपको गूगल क्रोम और फायरफॉक्स ब्राउजर पर स्टोर किए गए पासवर्ड को रिट्रीव करने का तरीका बताएंगे। ऑफिस में अब पासवर्ड को भूलने की स्थिति में आपको किसी आईटी इंजीनियर की जरूरत नहीं होगी बल्कि आप खुद अपने पासवर्ड ढ़ूंढ सकते हैं। इसेक अलावा गलती से स्टोर हो गए पासवर्ड डिलीट और उन्हें इंपोर्ट कर सकते हैं। अपने पासवर्ड को सुरक्षित रखने के लिए आपको सजग रहने की भी जरूरत है।

गूगल क्रोम
सबसे पहले बात गूगल क्रोम की। गूगल क्रोम में स्टोर किए गए अपने पासवर्ड को रिट्रीव करने के लिए सबसे पहले दायें कोने में मैन्यू पर क्लिक कर टैब को खोलें। उसके बाद सेटिंग में जाएं। सेटिंग में जाने के बाद सबसे नीचे नीले अक्षरों में एडवांस्ड सेटिंग पर क्लिक करें। एडवांस्ड सेटिंग पर क्लिक करने के बाद पासवर्ड एंड फॉर्म्स में जाकर मैनेज पासवर्ड पर क्लिक करें।
 

मैनेज पासवर्ड पर क्लिक करने के बाद एक पासवर्ड लिस्ट आपके सामने खुलकर सामने आ जाएगी। इस लिस्ट में उन सभी यूआरएल, यूजरनेम और पासवर्ड दिखेंगे जो आपने कभी स्टोर करने के लिए चुने थे। स्टोर किए गए पासवर्ड हिडन यानी बुलेट फॉर्म में दिेखेंगे। अपना पासवर्ड देखने के लिए आपको बुलेट फॉर्म में दिए पासवर्ड में 'शो' पर क्लिक करना होगा। शो पर क्लिक करते ही आप अपना मनचाहा पासवर्ड देख सकते हैं।
 

इसके साथ ही अगर आपको लगता है कि आपने पासवर्ड को गलती से स्टोर कर दिया था और आप इसे डिलीट करना चाहते हैं। आप 'बुलेट पासवर्ड' के पास ब्लिंक कर रहे क्रॉस के निशान पर क्लिक कर अपने स्टोर किए पासवर्ड और यूजरनेम को डिलीट कर सकते हैं। इसके अलावा आपको पासवर्ड इंपोर्ट करने का विकल्प भी मिलेगा।
 

मोज़िला फायरफॉक्स ब्राउजर
फायरफॉक्स में स्टोर किए गए पासवर्ड को रिट्रीव करना बेहद आसान है। फायरफॉक्स ब्राउजर में भी आपको सबसे पहले दायें कोने में मेन्यू पर जाकर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।


ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने जनरल, सर्च, कंटेट, एप्लिकेशन, प्रइवेसी, सिक्योरिटी, सिंक और एडवांस्ड जैसे विकल्प होंगे। आपको सिक्योरिटी जाकर क्लिक कर सेव्ड लॉगिन पर क्लिक करना होगी।
 

 सेव्ड लॉगिन के इस विकल्प पर क्लिक कर आपके सामने स्टोर किए गए यूजरनेम और साइट के साथ एक लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी। इस लिस्ट में पिछली बार अपडेटेड और इस्तेमाल का समय व तारीख भी आप देख सकते हैं। 
 

जैसे ही आप नीचे दिए गए शो पासवर्ड पर क्लिक करेंगे। ब्राउजर आपसे एक बार फिर पुष्टि करेगा कि क्या आप वाकई पासवर्ड शो करना चाहते हैं। 'येस' के विकल्प पर क्लिक करते ही आपको उसी लिस्ट में पासवर्ड का टैब भी दिखने लगेगा।

पासवर्ड देखने के बाद अगर आप दोबारा उन्हें छिपाना चाहते हैं तो हाइड पासवर्ड पर क्लिक कर सकते हैं। इसके साथ ही किसी एक यूजरनेम को सिलेक्ट कर उसे रिमूव कर सकते हैं। या फिर नीचे दिए 'रिमूव ऑल' पर क्लिक कर सभी पासवर्ड को एक साथ डिलीट कर सकते हैं। फायरफॉक्स में भी क्रोम की तरह ही पासवर्ड इंपोर्ट किए जा सकते हैँ।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Chrome, mozilla Browser, passwords, Browser
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »