Wi-Fi पासवर्ड भूल गए? 2 मिनट में ऐसे निकालें पुराना पासवर्ड

Wi-Fi पासवर्ड भूल जाना आम बात है, लेकिन इसका हल बेहद आसान है। चाहे आप Android, iPhone या Windows पर हों, कुछ आसान स्टेप्स से आप अपना नेटवर्क पासवर्ड मिनटों में ढूंढ सकते हैं या नया सेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 12:02 IST
ख़ास बातें
  • पासवर्ड भूलने पर पहले से जुड़े डिवाइस से नेटवर्क की डिटेल्स देखें
  • राउटर के एडमिन पैनल या लेबल से भी पासवर्ड आसानी से पाया जा सकता है
  • कुछ मिनट में नया पासवर्ड सेट कर नेटवर्क दोबारा कनेक्ट करें

Photo Credit: Bloomberg

घर या ऑफिस का Wi-Fi पासवर्ड भूल जाना आम बात है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप नेटवर्क से कट जाएं या नए कनेक्शन के लिए परेशानी झेले। अगर आपके स्मार्टफोन, लैपटॉप या राउटर में थोड़ी समझदारी से काम करें, तो भूल गए पासवर्ड को आसानी से रीट्राइव या रिसेट किया जा सकता है। इस फीचर में हम उन सभी वैलिड तरीकों को विस्तार से बताएंगे, जिनसे आप बिना किसी टेक्निकल समझ के भी अपना Wi-Fi पासवर्ड वापस हासिल कर सकते हैं या नया सेट कर सकते हैं।

1. पहले से जुड़े डिवाइस से पासवर्ड देखें

अगर आपके पास कोई ऐसा कंप्यूटर या लैपटॉप है जो पहले से उसी Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्टेड था, तो आप वहां पासवर्ड देख सकते हैं। Windows में यह तरीका कमांड प्रॉम्प्ट में netsh wlan show profiles कमांड चलाने से काम करता है। इसके बाद netsh wlan show profile name="YOUR_NETWORK_NAME" key=clear टाइप करें और एंटर दबाएं, जिससे आपके सामने पासवर्ड बिना स्टार्स के दिखाई देगा। 

वहीं, Mac पर “Keychain Access” रॉ को खोलकर भी पुराने नेटवर्क का पासवर्ड निकालना संभव है। इसके लिए Applications के अंदर Ultilites ऑप्शन को खोलें। यहां अपने Wi-Fi का नाम सर्च करें। इसपर डबल क्लिक करें। अब आपसे Mac का Administrator पासवर्ड मांगा जाएगा, जिसे डालने के बाद आपको Wi-Fi पासवर्ड दिखाई देगा।

2. स्मार्टफोन में सेव नेटवर्क से पासवर्ड देखें

कई बार स्मार्टफोन में “सेव्ड नेटवर्क” की लिस्ट होती है, जहां नेटवर्क पहले से कनेक्ट था। Android या iOS पर इस ऑप्शन के जरिए भी पासवर्ड हासिल किया जा सकता है, खासकर अगर फोन रूटेड या जेलब्रोक नहीं है। उदाहरण के लिए, iPhone में Settings > Wi-Fi > उस नेटवर्क के बगल में “i” बटन दबाकर पासवर्ड देखने का ऑप्शन मिल सकता है। 

Advertisement

वहीं, Android में केवल QR के जरिए ऐसा संभव है। इसके लिए Settings के अंदर Network & Internet में जाएं। यहां अपने Wi-Fi नेटवर्क के नाम पर टैप करें और उसके बाद Share पर टैप करें। आपको QR के नीचे अपना पासवर्ड दिखाई दे सकता है।

3. राउटर के एडमिन पैनल से पासवर्ड देखें या बदलें

अगर ऊपर के तरीके काम नहीं कर रहे हैं, तो राउटर के एडमिन पैनल में लॉग-इन करना एक सीधा रास्ता है। अपने ब्राउजर में आमतौर पर IP एड्रेस जैसे 192.168.1.1 या 192.168.0.1 टाइप करें (अपने राउटर के पीछे IP देखें), एडमिन यूजरनेम-पासवर्ड डालें, जिसमें डिफॉल्ट डिटेल्स राउटर के पीछे लिखी होती है। इसके बाद Wireless Settings में जाकर Wi-Fi पासवर्ड देखें या नया सेट करें। 

Advertisement

यदि पासवर्ड याद नहीं या एडमिन लॉग-इन काम नहीं कर रहा है, तो राउटर को फैक्टरी रिसेट करना भी ऑप्शन है, लेकिन इसमें नेटवर्क की सारी कस्टम सेटिंग्स खो जाएंगी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  4. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  5. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  6. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  7. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  10. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.