बैंक बैलेंस खत्म? क्रेडिट कार्ड से ऐसे करें UPI पेमेंट

अब UPI पर क्रेडिट कार्ड जोड़कर बिना बैंक बैलेंस के भी पेमेंट करना संभव है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2025 16:29 IST
ख़ास बातें
  • UPI ऐप्स में क्रेडिट कार्ड लिंक करना हुआ आसान
  • बैंक बैलेंस कम होने पर भी पेमेंट संभव
  • Google Pay, PhonePe और Paytm पर फीचर उपलब्ध

Photo Credit: Unsplash

बैंक अकाउंट में बैलेंस कम हो और उसी वक्त जरूरी पेमेंट करनी हो, तो अक्सर परेशानी बढ़ जाती है। लेकिन अब UPI यूजर्स के पास एक आसान ऑप्शन मौजूद है। आप अपने क्रेडिट कार्ड को UPI ऐप से लिंक करके सीधे UPI पेमेंट कर सकते हैं, वो भी बिना फिजिकल कार्ड इस्तेमाल किए। आज ज्यादातर बड़े UPI ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM इस फीचर को सपोर्ट करते हैं। इसका मतलब यह है कि अगर आपके अकाउंट में पैसे कम हैं, तो भी आप UPI के जरिए पेमेंट रोकने की जगह क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन पूरा कर सकते हैं। इस फीचर ने डिजिटल पेमेंट को पहले से ज्यादा फ्लेक्सिबल बना दिया है।

UPI पर क्रेडिट कार्ड जोड़ने का क्या फायदा है

UPI से क्रेडिट कार्ड लिंक करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको हर बार बैंक बैलेंस चेक करने की जरूरत नहीं पड़ती। जब अकाउंट में पैसे कम हों, तब भी आप QR कोड स्कैन करके या UPI ID डालकर पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा, कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं होती और सारे ट्रांजैक्शन मोबाइल से ही पूरे हो जाते हैं। सिक्योरिटी के लिए कार्ड डिटेल्स टोकनाइजेशन के जरिए सुरक्षित रहती हैं, जिससे फ्रॉड का रिस्क कम होता है।

Advertisement

UPI ऐप में क्रेडिट कार्ड कैसे जोड़ें

क्रेडिट कार्ड को UPI ऐप से लिंक करना एक सिंपल प्रोसेस है और कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाता है। सबसे पहले अपने UPI ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें। इसके बाद प्रोफाइल या सेटिंग्स सेक्शन में जाएं, जहां आपको Payment Methods, Cards या Bank Accounts & Cards जैसा ऑप्शन दिखेगा।

यहां Add New Card या Add Credit Card पर टैप करें और कार्ड की डिटेल्स मैन्युअली एंटर करें। इसमें कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, CVV और कार्ड पर लिखा नाम डालना होता है। कुछ ऐप्स बिलिंग एड्रेस भी पूछ सकते हैं, जिसे सही-सही भरना जरूरी है।

Advertisement

डिटेल्स डालने के बाद UPI ऐप आपके कार्ड जारी करने वाले बैंक से कनेक्ट होता है। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आता है। OTP डालते ही कार्ड वेरिफाई हो जाता है और ऐप पर कन्फर्मेशन मिल जाती है कि आपका क्रेडिट कार्ड UPI के लिए एक्टिव हो गया है। एक बार यह स्टेप पूरा हो जाए, तो आप किसी भी समय कार्ड को पेमेंट सोर्स के तौर पर चुन सकते हैं।

कार्ड लिंक होने के बाद पेमेंट करना बिल्कुल नॉर्मल UPI ट्रांजैक्शन जैसा ही होता है। जब आप किसी को पेमेंट करने जाएं, तो ऐप में बैंक अकाउंट की जगह अपना क्रेडिट कार्ड सिलेक्ट करें। QR कोड स्कैन करें या UPI ID एंटर करें और इसके बाद अमाउंट डालें और आखिर में UPI PIN डालकर पेमेंट कंफर्म कर दें। इस ट्रांजैक्शन का अमाउंट सीधे आपके क्रेडिट कार्ड से कटेगा।

क्रेडिट कार्ड से हुई पेमेंट को वापस कैसे भरे?

क्रेडिट कार्ड के जरिए UPI की गई रकम भी मंथली स्टेटमेंट में अन्य ट्रांजेक्शंस के साथ जुड़ जाती है। आपको कुल स्टेटमेंट का पेमेंट करना होगा और UPI का अमाउंट उसी में सेटल हो जाएगा।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI, Credit Card, Digital Payments, Google Pay, PhonePe, Paytm, Finance
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.