Aadhaar Card को Paytm से डी-लिंक करने का यह है आसान तरीका

सुप्रीम कोर्ट ने Aadhaar Card मामले में सुनवाई करते हुए स्पष्ट कर दिया था कि डिजिटल वॉलेट से आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य नहीं है। आज हम अपने पाठकों को इस बात की जानकारी देंगे कि घर बैठे कैसे आप आधार कार्ड को PayTm से डी-लिंक करा सकते हैं।

Aadhaar Card को Paytm से डी-लिंक करने का यह है आसान तरीका
ख़ास बातें
  • डिजिटल वॉलेट से आधार कार्ड को डी-लिंक करने का तरीका
  • जानें PayTm से डी-लिंक करने के बाद अकाउंट का क्या होगा
  • 72 घंटे के भीतर Aadhaar Card पेटीएम से डी-लिंक हो जाएगा
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने Aadhaar Card मामले में सुनवाई करते हुए स्पष्ट कर दिया था कि बैक अकाउंट, सिम कार्ड एवं डिजिटल वॉलेट से आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पहले यकीनन आप Aadhaar Card को PayTm से लिंक करा चुके होंगे। आज हम अपने पाठकों को इस बात की जानकारी देंगे कि घर बैठे कैसे आप आधार कार्ड को पेटीएम से डी-लिंक करा सकते हैं। आइए अब हम आपको PayTm से आधार को डी-लिंक करने हेतु कुछ अहम स्टेप्स के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

ऐसे कराएं PayTm को Aadhaar Card से डी-लिंक

1) आधार को डी-लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको पेटीएम ग्राहक सेवा अधिकारी (कस्टमर केयर) को 0120-4456456 पर कॉल करना है।   
2) कॉल कनेक्ट होने के बाद दिए जा रहे निर्देशानुसार का पालन करें। इसके बाद ग्राहक सेवा अधिकारी को अपने Aadhaar Card को पेटीएम अकाउंट से डी-लिंक करने के लिए कहें। ग्राहक सेवा अधिकारी आपकी पहचान जानने हेतु कुछ सवाल करेगा। कॉल कटने से पूर्व अपनी ईमेल आईडी जरूर बताएं।
3) सभी सवालों का जवाब देने के बाद आपको ईमेल प्राप्त होगा। ईमेल के जरिए आपसे एक बार फिर आधार कार्ड की तस्वीर भेजने के लिए कहा जाएगा।
4) फोटो भेजने के 72 घंटों के भीतर Aadhaar Card पेटीएम से डी-लिंक हो जाएगा।
 
nlbfe828

हमने आपको पेटीएम से आधार कार्ड को डी-लिंक करने का तरीका तो बता दिया। लेकिन मौज़ूदा वक्त में आपको कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा। आपका अकाउंट जैसे ही आधार कार्ड से डी-लिंक होगा, अकाउंट वैरिफाइड नहीं रह जाएगा। ऐसे में आप पेटीएम से किसी और शख्स को पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। इसका मतलब है कि आपको एक बार फिर अपने Paytm Wallet को वैरिफाई करना होगा जिसके लिए PAN Card, Voter ID Card, Passport Number, Driving License और NREGA Job Card को इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन यह सुविधा अभी सुचारू ढंग से काम नहीं कर रही है।

पेटीएम के एक ग्राहक सेवा अधिकारी (कस्टमर केयर) ने हमें इस प्रक्रिया के बारे में बताने के दौरान कहा था कि KYC के लिए अन्य दस्तावेज अभी स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। इस पर अभी काम चल रहा है। ऐसे में हम आपको सोच-समझ कर की पेटीएम अकाउंट को आधार नंबर से डी-लिंक करने का सुझाव देंगे। इसके अलावा पेटीएम द्वारा इसे अंजाम देने के लिए फिर से आधार कार्ड की ही तस्वीर मंगाना बेहद ही हास्यास्पद लगता है, क्योंकि हम इसी समस्या से तो छुटकारा पाना चाहते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  2. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  3. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  4. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  5. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  6. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  9. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  10. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »