जीमेल पर किसी को ब्लॉक करने का तरीका

जीमेल पर किसी को ब्लॉक करने का तरीका
विज्ञापन
ज्यादातर लोग जीमेल को पसंद करते हैं, या फिर उसकी सेवा का इस्तेमाल तो ज़रूर ही करते हैं। लेकिन यह कहीं से संपूर्ण नहीं है। आप इसमें फेसबुक की तरह एक क्लिक में किसी शख्स को ब्लॉक नहीं कर सकते। अगर आपको किसी एक वेबसाइट या ईमेल से बहुत ज्यादा ईमेल आ रहे हैं, तो आप इन मेल को इनबॉक्स तक पहुंचने से रोकने के लिए कुछ करना चाहेंगे।

अगर आप ने तय कर लिया है कि आपको किसी खास ईमेल आईडी से कोई मेल नहीं चाहिए तो आप फिल्टर सेटअप करके इन मेल को इनबॉक्स तक पहुंचने से पहले अपने आप डिलीट कर सकते हैं। इसके लिए यह करना होगा...

1. जीमेल खोलें > साइन करें > फिर टॉप पर बने सर्च बार में दायें कोने पर नीले रंग वाले सर्च बटन के बगल में बने ऐरो डाउन के निशान को क्लिक करें।

2. अब फ्रॉम सेक्शन में उस ईमेल आईडी को डालें जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं। आप इसमें एक खास ईमेल आईडी डाल सकते हैं (xyz@abc.com) या पूरा डोमने को ही (@abc.com) > इसके बाद क्रिऐट फिल्टर पर क्लिक करें > डिलीट इट को चेक करें > फिर क्रिऐट फिल्टर पर क्लिक करें। ऐसा करने से उस खास ईमेल आईडी से आने वाले मेल अपने आप ट्रैश फोल्डर में चले जाएंगे। आपको इन ईमेल के लिए कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा और ये 30 दिन बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे।

3. अगर आप किसी मेल पर हैं और उस आईडी को ब्लॉक करना चाहते हैं तो आप रिप्लाई के बगल में दिख रहे डाउन एरो बटन पर क्लिक करें। इसके बाद फिल्टर मैसेज लाइक दिस में जाएं। अब पिछले निर्देश का पालन करें।

जीमेल यूज़र को किसी भी मेल आईडी को मेल भेजने से रोकने के लिए ब्लॉक करने की सुविधा नहीं देता है। अगर आप किसी खास मेल आईडी से ईमेल नहीं चाहते हैं तो ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  3. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  4. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  5. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  6. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  7. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  8. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  9. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  10. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »