16GB रैम, i5 प्रोसेसर और विंडोज 11 की खूबियों के साथ Honor के नए लैपटॉप लॉन्‍च, जानें दाम

ऑनर का कहना है कि उसने इन लैपटॉप्‍स को ‘सुपर प्रोडक्टिविटी’ के लिए तैयार किया है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2022 18:11 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने Honor MagicBook X14 2022 और Honor MagicBook X15 2022 को पेश किया
  • कंपनी ने इन लैपटॉप्‍स के प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए हैं
  • इन्‍हें 512GB तक इंटरनल SSD से पैक किया गया है

डिजाइन के मामले में भी यह बेहतरीन नजर आते हैं, क्‍योंकि सिर्फ 1.38 किलो वजन के हैं।

Photo Credit: Honor China

टेक ब्रैंड ऑनर (Honor) इंडिया में भले उतना एक्टिव ना हो, लेकिन वह अपने होम मार्केट चीन और बाकी देशों में एक के बाद एक प्रोडक्‍ट लॉन्‍च कर रहा है। हाल के दिनों में हमने कई ऑनर स्‍मार्टफोन्‍स का लॉन्‍च देखा है। अब कंपनी लैपटॉप कैटिगरी में भी प्रोडक्‍ट्स ला रही है। ऑनर अपनी मैजिक (Magic) लाइनअप में लैपटॉप पेश करती है। इसका एक प्रोडक्‍ट इंडिया में भी आ चुका है, जिसे काफी अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिला था। कंपनी ने अब चीन में दो नए मैजिकबुक लैपटॉप पेश किए हैं। ये हैं- Honor MagicBook X 14 2022 और Honor MagicBook X 15 2022। कंपनी ने इन लैपटॉप्‍स के प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए हैं। 

Honor MagicBook X 14 2022 को इंटेल कोर i5, 16GB रैम और 512GB SSD कॉन्फि‍गरेशन में 3,999 युआन (47,233 रुपये) की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। दूसरी ओर, Honor MagicBook X 15 2022 को दो विकल्‍पों में लाया गया है। इसे 8 जीबी रैम के साथ 3,499 युआन (41,336 रुपये) और 16 जीबी रैम के साथ 4,099 युआन (48,425 रुपये) में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

बात करें इनके स्‍पेसिफ‍िकेशंस की, तो Honor MagicBook X 14 2022 में 14 इंच का डिस्‍प्‍ले है। वहीं, MagicBook X 15 में 15 इंच का डिस्‍प्‍ले है। यह इनके नाम में भी झलकता है। दोनों डिस्‍प्‍ले फुल एचडी रेजॉलूशन के साथ आते हैं। 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ यह लैपटॉप तीन ओर से नैरो बेजल ऑफर करते हैं। ये लैपटॉप इंटेल की 11वीं जेनरेशन वाले कोर i5 प्रोसेसर से पावर्ड हैं। इंटेल का आईरिस एक्स ग्राफिक्स प्रोसेसर इनमें दिया गया है। इन्‍हें 512GB तक इंटरनल SSD से पैक किया गया है। 

सॉफ्टवेयर के लेवल पर भी ये लैपटॉप आगे दिखाई देते हैं, क्‍योंकि ये लेटेस्‍ट विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। ऑनर का कहना है कि उसने इन लैपटॉप्‍स को ‘सुपर प्रोडक्टिविटी' के लिए तैयार किया है। डिजाइन के मामले में भी यह बेहतरीन नजर आते हैं, क्‍योंकि सिर्फ 1.38 किलो वजन के हैं। बॉडी 15.9mm पतली है, जो इन्‍हें स्‍लीक बनाती है। 
Advertisement

हाल ही में कंपनी ने Honor X9 स्‍मार्टफोन को भी पेश किया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट वाला डिस्‍प्‍ले और स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर की खूबियां हैं। इसे मिडनाइट ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर और ओशन ब्लू जैसे कलर ऑप्‍शन में खरीदा जा सकता है। कंपनी बहुत जल्‍द Honor X7 को ग्‍लोबल मार्केट्स में उतार सकती है। यह चीन में पेश किए गए Honor X30i का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई3

रैम

8 जीबी

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

256GB

वज़न

1.38 किलो
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.