4 लाख रुपये में केरल के इस शख्स ने तैयार कर दी होम मेड इलेक्ट्रिक कार

कार की बॉडी जंग रहित जापान शीट की बनी है। इसके स्‍टीयरिंग सिस्‍टम को टाटा नैनो (Tata Nano) से उधार लिया गया है। गाड़ी के कलपुर्जे दिल्‍ली से मंगाए गए।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2022 18:07 IST
ख़ास बातें
  • 67 साल के एंटनी जॉन कई वर्षों से इलेक्ट्रिक व्‍हीकल इस्‍तेमाल कर रहे हैं
  • उनकी इलेक्ट्रिक कार 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है
  • एंटनी 4 लाख रुपये से भी सस्‍ती इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रहे हैं

इस कार में बजाज ऑटोरिक्‍शा के टायर लगाए गए हैं। इसकी बैटरी फुल चार्ज होने पर कार को 60 किलोमीटर तक दौड़ा सकती है।

Photo Credit: newindianexpress

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने कार और टू-वीलर इस्‍तेमाल करने वाले लोगों को इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स के बारे में गंभीरता से सोचने पर मजबूर किया है। इसी वजह से बीते एक साल में इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर के सेगमेंट ने 480 फीसदी की ग्रोथ देखी है। लोग अब जाकर इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन एक व्‍यक्ति ऐसे भी हैं, जो पिछले 16 साल से इलेक्ट्रिक स्‍कूटर चला रहे हैं और अब उन्‍होंने खुद के लिए इलेक्ट्रिक कार भी तैयार कर ली है। केरल के रहने वाले 67 साल के एंटनी जॉन बीते कई वर्षों से इलेक्ट्रिक व्‍हीकल इस्‍तेमाल करके पेट्रोल-डीजल के खर्चे से खुद को बचा रहे हैं। वह पेशे से करियर कंसल्‍टेंट हैं और इको-फ्रेंडली प्रोडक्‍ट्स के सपोर्टर हैं। 

newindianexpress की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में उन्‍होंने एक इलेक्ट्रिक कार तैयार की है। वो कहते हैं, ‘मैं बूढ़ा हो रहा हूं। इसलिए मुझे एक ऐसा व्‍हीकल चाहिए था जो मुझे धूप और बारिश से बचा सके।' 

हालांकि कार को तैयार करना आसान काम नहीं था। एंटनी जॉन को इस पर रिसर्च करने में ही कई दिन लग गए। डिजाइन फाइनल हुआ, तो एंटनी ने अपना आइडिया घर के पास‍ स्थित एक ऑटोमोबाइल बॉडी बिल्डिंग वर्कशॉप के वर्कर विश्वनाथन मेस्थिरी से शेयर किया। वह गाड़ी की बॉडी बनाने के लिए तैयार हो गए। कार की बॉडी जंग रहित जापान शीट की बनी है। इसके स्‍टीयरिंग सिस्‍टम को टाटा नैनो (Tata Nano) से उधार लिया गया है। गाड़ी के कलपुर्जे दिल्‍ली से आए और कार को पूरी तरह से तैयार होने में एक साल लग गया। 

कार को पहली बार देखने पर यह प्रभावित करती है। सबसे बड़ी बात यह इलेक्ट्रिक है। इसका डिजाइन ना तो बहुत एडवांस्‍ड है और ना बहुत आम सा। यह अपने आप में यू‍नीक लगती है। सिर्फ एक एक्‍सीलरेटर और एक ब्रेक की मदद से यह कार सड़कों पर दौड़ती है। इस कार में बजाज ऑटोरिक्‍शा के टायर लगाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इसकी बैटरी फुल चार्ज होने पर कार को 60 किलोमीटर तक दौड़ा सकती है। एंटनी बताते हैं कि कार का वजन 150 किलो है। उन्‍होंने पहले इसमें 20 AH की बैटरी लगाई थी। सिर्फ 12 किलोमीटर माइलेज मिलता है। वजन और रोजमर्रा की जरूरत को देखते हुए उन्‍होंने कार में 52 AH लिथियम फेरो फॉस्फेट बैटरी लगाई। वह कहते हैं, यह ज्‍यादा सुरक्षित है। आग भी नहीं पकड़ती। 

तो बात दाम की भी कर लेते हैं, क्‍योंकि इलेक्ट्रिक कारों के मामले में लोग यहीं हाथ पीछे खींच लेते हैं। पर एंटनी जॉन की कार किफायती है। इसे तैयार करने में उनके चार लाख रुपये खर्च हुए। एंटनी तो दावा करते हैं कि इसका मेंटनेंस ना के बराबर है। कार सिर्फ एक यूनिट करंट इस्‍तेमाल करती है, जिसका खर्च 5 रुपये है। एंटनी की 33 इंच चौड़ी यह इलेक्ट्रिक कार उन सड़कों से भी गुजर सकती है, जिनसे निकलने में रिक्‍शे वाले भी किचकिच करते हैं। इसे पार्किंग के लिए भी ज्‍यादा जगह नहीं चाहिए। 
Advertisement

कार में बैटरी के अलावा मोटर और कंट्रोलर है। स्‍टार्ट होने पर इसका कंटोलर बैटरी से बिजली खींचता है और उसे मोटर तक पहुंचाता है। जिसके बाद एंटनी अपनी कार में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते हैं। अच्‍छी बात यह है कि एंटनी की कार कानूनी रूप से सड़कों पर दौड़ सकती है। उन्‍हें इसकी मंजूरी मिली हुई है। 

दरअसल इसके पीछे भी एक लॉजिक है। सेंट्रल व्‍हीकल मोटर रूल 2005 के मुताबिक, 25 किलोमीटर की अधिकतम स्‍पीड वाले इलेक्ट्रिक व्‍हीकल को साइकिल माना जाता है। इसका रजिस्‍ट्रेशन और टैक्‍स देने का झंझट नहीं है। एंटनी की कार में डिजिटल मीटर लगा है, जो स्‍पीड और बैटरी का लेवल बताता है। इससे उन्‍हें सफर के दौरान सहूलियत मिलती है। 
Advertisement

भई अब कार है, तो कुछ नाम भी होगा। इस कॉम्पैक्ट व्‍हीकल का नाम 'पुलकूडू' रखा गया है, जो एंटनी के घर का भी नाम है। कार में हेडलाइट, फॉग लाइट, इंडिकेटर और फ्रंट व बैक वाइपर भी हैं। एंटनी अब एक ऐसे व्‍हीकल पर काम कर रहे हैं, जो आम आदमी के लिए और किफायती हो।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  4. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  5. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  6. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  7. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  9. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  10. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.