Hero MotoCorp की Splendor, Pleasure+ मोटरसाइकिल्स अगले महीने से होंगी महंगी

कंपनी के व्हीकल्स के प्राइस में बढ़ोतरी लगभग दो प्रतिशत की होगी और इसका बड़ा कारण OBD 2 और RDE रेगुलेशंस की वजह से कॉस्ट बढ़ना है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मार्च 2023 21:49 IST
ख़ास बातें
  • प्राइस में बढ़ोतरी लगभग दो प्रतिशत की होगी
  • नए इमिशन नॉर्म्स अप्रैल से सभी व्हीकल्स के लिए लागू होंगे
  • कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रेंज बढ़ाने की योजना बनाई है

पिछले महीने हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 3.94 लाख यूनिट्स की थी

देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp ने अगले महीने से अपनी पूरी रेंज के प्राइसेज बढ़ाने की जानकारी दी है। प्राइस में बढ़ोतरी लगभग दो प्रतिशत की होगी और इसका बड़ा कारण OBD 2 और RDE रेगुलेशंस की वजह से कॉस्ट में हुई बढ़ोतरी है। नए इमिशन नॉर्म्स अप्रैल से सभी व्हीकल्स के लिए लागू होंगे। 

हीरो मोटोकॉर्प ने बताया कि प्राइस में बढ़ोतरी मॉडल और मार्केट के अनुसार होगी। कंपनी ने प्राइस में बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए कस्टमर्स को नए फाइनेंसिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। पिछले महीने हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 3.94 लाख यूनिट्स की थी। महामारी के बाद से टू-व्हीलर्स के मार्केट में रिकवरी धीमी रही है और इस वर्ष इस सेगमेंट की कंपनियां इसमें बढ़ोतरी की उम्मीद कर रही हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि केंद्र सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों के लिए योजनाओं और फसलों का उत्पादन बढ़ने से कंपनी के लिए डिमांड में तेजी आई है। 
Advertisement

कंपनी ने अगले 18-24 महीनों में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की रेंज बढ़ाने की योजना बनाई है। हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले वर्ष अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। कंपनी की योजना विभिन्न प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। कंपनी के हेड (इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट), Swadesh Srivastava ने एक एनालिस्ट कॉल में बताया कि कंपनी ने EV के लिए अपनी योजना की रफ्तार बढ़ाई है। इसके तहत विभिन्न सेगमेंट में नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ मोटरसाइकिल भी लॉन्च करने की है। कंपनी अगले फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत से इन व्हीकल्स को लॉन्च कर सकती है। हीरो मोटोकॉर्प ने Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली, जयपुर और बेंगलुरु में बिक्री शुरू की है। इसे जल्द ही देश के अन्य शहरों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। 

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है। हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में शुरुआत करने में कुछ देरी की है जिसका फायदा Ather Energy जैसे स्टार्टअप्स और Ola Electric को मिला है। देश में टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में ई-स्कूटर और ई-बाइक की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है। इस हिस्सेदारी को 2030 तक बढ़ाकर लगभग 80 प्रतिशत करने की योजना है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.