Hero Electric लगाएगी 1,200 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट से मेगा EV प्लांट

यह प्लांट राजस्थान के सलारपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 170 एकड़ में होगा। इसमें प्रोडक्शन अगले वर्ष के अंत में शुरू होने का अनुमान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 सितंबर 2022 17:38 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोडक्शन अगले वर्ष के अंत में शुरू होने का अनुमान है
  • इस प्लांट से बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में हीरो इलेक्ट्रिक पहले स्थान पर है

इसकी वार्षिक प्रोडक्शन कैपेसिटी 20 लाख यूनिट्स से अधिक होगी

देश की बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero Electric ने राजस्थान सरकार के साथ मेगा इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए एग्रीमेंट किया है। इस प्लांट पर 1,200 करोड़ रुपये से अधिक का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। इसकी वार्षिक प्रोडक्शन कैपेसिटी 20 लाख यूनिट्स से अधिक होगी।

यह एग्रीमेंट इनवेस्ट राजस्थान समिट में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और Hero Electric के मैनेजिंग डायरेक्टर Naveen Munjal की मौजूदगी में साइन किया गया। यह प्लांट सलारपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 170 एकड़ में होगा। इसमें प्रोडक्शन अगले वर्ष के अंत में शुरू होने का अनुमान है। इस प्लांट में मॉडर्न इक्विपमेंट और रोबोटिक्स जैसी नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें सोलर एनर्जी जैसे रिन्यूएबल एनर्जी रिसोर्सेज पर भी जोर दिया जाएगा। कंपनी ने कहा, "हम पॉल्यूशन मुक्त मोबिलिटी के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहे हैं। हमें राजस्थान में नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की घोषणा कर खुशी है। इसके लिए हम राजस्थान सरकार को उनकी मदद के लिए धन्यवाद देते हैं। यह कंपनी का तीसरा ग्रीनफील्ड प्लांट होगा।" Hero Electric ने बताया कि इस प्लांट से बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में Hero Electric ने अगस्त में 5,302 यूनिट वॉल्यूम ग्रोथ और 102.59% सालाना ग्रोथ के साथ 10,482 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया। हीरो इलेक्ट्रिक ने वॉल्यूम में 1,528 यूनिट की ग्रोथ के साथ 17.06 प्रतिशत महीने-दर महीने की ग्रोथ हासिल की। यह इस सेगमेंट का कुल 20.77% हिस्सा है। Okinawa दूसरे स्थान पर है। Okinawa ने 8,558 यूनिट्स बेचीं और 5,703 यूनिट्स के साथ 199.75% की सालाना ग्रोथ हासिल की। इसके अलावा महीने दर महीने में 460 वॉल्यूम ग्रोथ के साथ 5.6 प्रतिशत की ग्रोथ भी दर्ज की। इस सेग्मेंट में ओकिनावा की 18.15 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इस मार्केट में Ampere तीसरे स्थान पर रही जिसने अगस्त 2022 में 6,402 यूनिट्स बेचीं और 702 प्रतिशत से अधिक की साल दर साल ग्रोथ हासिल की। महीने दर महीने की ग्रोथ 1.20 प्रतिशत की रही। कंपनी इस सेगमेंट में मार्केट में हिस्सेदारी 12.68 प्रतिशत है। चौथे स्थान पर TVS ने 6,301 यूनिट्स की बिक्री की जो साल दर साल के आधार पर 867.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इस सेगमेंट में बहुत सी कंपनियां आगामी महीनों में नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. EPFO पोर्टल पर अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट
  2. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च होगा 50MP के 4 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  3. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  4. ChatGPT से हिंदी में बेहतर जवाब चाहिए? इसे अपने हिसाब से ऐसे करें पर्सनलाइज
  5. Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT से हिंदी में बेहतर जवाब चाहिए? इसे अपने हिसाब से ऐसे करें पर्सनलाइज
  2. EPFO पोर्टल पर अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट
  3. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  4. Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  5. Moto G37 vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Upcoming Smartphones June 2026: Lava Bold N2 5G, Xiaomi 17T, Motorola Edge 70 Pro+ जैसे फोन होने जा रहे लॉन्च
  7. Xiaomi 17T फोन का प्राइस फिर लीक, 12GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा समेत 4 जून को है लॉन्च!
  8. ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
  9. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च होगा 50MP के 4 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  10. हवाई जहाज जितने बड़े 2 एस्टरॉयड आज आ रहे पृथ्वी के पास!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.