• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • बाजार में आई दुनिया की सबसे महंगी दवा, एक डोज की कीमत 28 करोड़ रुपये! इस गंभीर बीमारी में होगी इस्तेमाल

बाजार में आई दुनिया की सबसे महंगी दवा, एक डोज की कीमत 28 करोड़ रुपये! इस गंभीर बीमारी में होगी इस्तेमाल

कंपनी का कहना है कि इसके बाजार में आने से हेल्थ केयर में लागत बहुत कम हो जाएगी।

बाजार में आई दुनिया की सबसे महंगी दवा, एक डोज की कीमत 28 करोड़ रुपये! इस गंभीर बीमारी में होगी इस्तेमाल

Photo Credit: Twitter/FDA

USFDA ने Hemgenix को अप्रूवल दिया है। इसे CSL कंपनी ने बनाया है।

ख़ास बातें
  • Hemgenix दुनिया की सबसे महंगी दवा है।
  • हीमोफिलिया बी डिसॉर्डर को ठीक करने में होगी इस्तेमाल।
  • एक डोज की कीमत 28 करोड़ रुपये भी ज्यादा।
विज्ञापन
दुनिया की सबसे महंगी दवा बाजार में आई है जिसका नाम हेमजेनिक्स (Hemgenix) है। इसे अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मान्यता भी दे दी है। इस दवा की कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे। Hemgenix की एक डोज की कीमत 35 लाख डॉलर के करीब रखी गई है। भारतीय करेंसी के हिसाब से देखें तो इसकी एक डोज की कीमत 28 करोड़ रुपये के लगभग बैठती है। हेमजेनिक्स को सीएसएल कंपनी ने बनाया है। दवा की इतनी ज्यादा कीमत होने की वजह भी एफडीए ने बताई है। यह दवा ऐसी बीमारी के लिए इस्तेमाल होगी जो बहुत ही दुर्लभ है और जिसका इलाज बहुत महंगा है। 

Hemgenix को अमेरिका में FDA ने अप्रूवल दिया है और इसकी कीमत 28 करोड़ रुपये के लगभग है। यह सिर्फ एक डोज की कीमत है। दवा इतनी महंगी इसलिए है क्योंकि यह एक जेनेटिक बीमारी के इलाज में इस्तेमाल के लिए बनाई गई है। इसे हीमोफिलिया बी के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें खून का थक्का जमना कम हो जाता है। उदाहरणत: अगर किसी व्यक्ति को चोट लग जाती है तो कुछ देर में वहां पर खून का थक्का बनकर खून शरीर से बाहर गिरना बंद हो जाता है। लेकिन हीमोफीलिया बी से ग्रसित व्यक्ति में यह थक्का आसानी से नहीं जमता है और खून को बहने से रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है। 

हेमजेनिक्स इस बीमारी के लिए जीन थैरेपी के रूप में उतारी गई है। यह ऐसी दवा है जिसका वन टाइम डोज ही इस बीमारी को ठीक करने के लिए काफी होगा। इसीलिए FDA का कहना है कि इस दवा की जो कीमत रखी गई है वह बिल्कुल वाजिब है। पहला तो ये कि यह बीमारी ऐसी है जिसका इलाज करना संभव नहीं था और व्यक्ति पूरी उम्र इससे जूझता था। इसलिए इसकी दवा बनना बहुत बड़ी उपलब्धि है। दूसरा ये कि इस दवा को बनाने में सालों का शोध और मेहनत शामिल है। इसलिए इसकी जो भी कीमत रखी गई है, वह एकदम सही है। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का कहना है कि इसके बाजार में आने से हेल्थ केयर में लागत बहुत कम हो जाएगी। हीमोफीलिया बी एक ऐसा डिसॉर्डर है जिसका इलाज बहुत दुर्लभ है। यह गंभीर बीमारी है और 40 हजार लोगों में से किसी एक में पाई जाती है। हेमजेनिक्स के बारे में कहा गया है कि यह लीवर में क्लॉटिंग प्रोटीन के लिए जीन देता है और उसके बाद बीमारी से ग्रसित व्यक्ति इस जीन को स्वयं ही अपने शरीर में बनाने लगता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  5. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  6. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  7. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  8. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »